Thursday, April 25, 2024
Homeअन्यNowruz 2023: Google ने बनाया नवरोज का Doodle, पारसियों को दी शुभकामनाएं,...

Nowruz 2023: Google ने बनाया नवरोज का Doodle, पारसियों को दी शुभकामनाएं, वसंत ऋतु की थीम को दर्शाया

नई दिल्ली । गूगल ने डूडल बनाकर नवरोज 2023 की शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, पारसी समुदाय के लोग हर साल पारसी कैलेंडर के पहले महीने की पहली तारीख को नवरोज मनाते हैं। इस साल नवरोज 21 मार्च 2023 को पड़ा है और पारसी समुदाए के लोग अपना नया साल मना रहे हैं।

 गूगल ने डूडल बनाकर दी नवरोज की शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार, नवरोज का त्योहार पारसी समुदाय के लिए आस्था का प्रतीक है। नवरोज दो पारसी शब्दों नव और रोज से मिलकर बना है, जिसका मतलब ‘नया दिन’ होता है। गूगल ने नवरोज के मौके पर डूडल बनाया है। डूडल में सुंदर वसंत फूलों जैसे, ट्यूलिप, जलकुंभी, डैफोडील्स और ओफ्रीस एपिफेरा को कलाकृति में पेश करते हुए वसंत ऋतु की सुंदर थीम को दर्शाया गया है।

3 हजार सालों से मनाया जा रहा है उत्सव

पारसी समुदाय के लोगों में नवरोज का पर्व पिछले 3,000 सालों से मनाया जाता रहा है। नवरोज को जमशेदी नवरोज, नौरोज, पतेती नाम से भी जानते हैं। नवरोज को जमशेदी नवरोज भी कहते हैं क्योंकि पारसी कैलेंडर में सौर गणना की शुरुआत करने वाले महान फारसी राजा का नाम जमशेद था।

कई देशों में मनाया जाता है नवरोज

बता दें कि नवरोज का त्योहार ईरान, इराक, भारत, अफगानिस्तान और मध्य एशिया के अधिकांश सहित महत्वपूर्ण फारसी सांस्कृतिक प्रभाव वाले कई देशों में मनाया जाता है। इस दिन लोग सुबह जल्दी उठते हैं और अपने घरों की सफाई करते हैं। साथ ही नवरोज के मौके पर लोग नए कपड़े पहनते हैं और जरुरतमंदों को दान भी करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments