राजनीति

Noida News : भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर के द्वारा मंडलो की बैठक का आयोजन

By अपनी पत्रिका

May 30, 2023

आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में नोएडा सेक्टर 116 स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर मंडलों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे आगामी कार्यक्रम संयोजक की नियुक्त की गई।

इस जिला बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने कहा कि सभी जिला एव मंडल के सभी पदाधिकारी मिलकर आगामी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री घनश्याम यादव , जिला उपाध्यक्ष इंद्राज खटाना, मूलचंद प्रधान, दिनेश चौहान, जिला मंत्री सर्वेश कुमार, विजय अवाना, जिला शोध प्रमुख संदीप उपाध्याय जिला कार्यकारिणी सदस्य विष्णु शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, शक्ति सिंह गुर्जर, महेश चंद्र, गजराज भरद्वाज, मंडल महामंत्री बलवंत सिंह, मुकेश शर्मा , सुमित झा राजेश कुमार,सहित सभी जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।