Saturday, May 18, 2024
Homeअन्यHusband Wife and She : राजा भैया की साली साध्वी सिंह ने...

Husband Wife and She : राजा भैया की साली साध्वी सिंह ने बहन पर लगाए गंभीर आरोप, हज़रत गंज थाने में दी तहरीर

अपनी पत्रिका ब्यूरो 
लखनऊ। साध्वी सिंह का कहना है की बहन भानवी सिंह और उनके बीच पैतृक ज़मीनी विवाद चल रहा है जिसको लेकर भानवी सिंह ने अपनी माँ के साथ कई बार मारपीट की है, जिसमें पुलिस बुलाने तक की नौबत आ गई थी।

साध्वी सिंह का कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए और बदले की भावना से लगाये गए उनकी बहन ने जीजा से संबंध के घिनौने आरोप लगाए हैं। चरित्र हनन के लिए अबॉर्शन जैसी बात भी कही गयी। उन्होंने कहा कि उनकी दो बेटियां हैं, जो इस ख़बर के एक निजी चैनल पर चलने से दहशत में हैं।

साध्वी ने शिकायत में कहा है कि भानवी ने पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के साथ मिलकर साजिश रची है और बिना उनका पक्ष लिए हुए अपने चैनल पर एक पक्षीय स्टोरी चलाकर उनका चरित्र हनन किया है। संपर्क करने पर भी उनका पक्ष नहीं दिखाया, जिससे उनके निजी जीवन और सामाजिक जीवन पर असर पड़ा है। बिना किसी सुबूत भानवी और अभिषेक उपाध्याय ने लगाये आरोप।

साध्वी का कहना है कि इस एक पक्षीय ख़बर के प्रकाशन और घिनौने आरोप के चलते वह मानसिक रूप से परेशान हैं। लिहाज़ा वह चाहती हैं कि इस मामले में तुरंत उचित धारा में मुक़दमा दर्ज कराया जाये। साध्वी सिंह ने महिला आयोग और भारतीय प्रेस परिषद के साथ साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी निजी चैनल द्वारा प्रायोजित खबर चलने की शिकायत भेजी है। साध्वी ने पत्र में लिखा है कि अगर वे आत्महत्या करती हैं तो भानवी और आरोपी पत्रकार अभिषेक उपाध्याय समेत  चैनल के अधिकारी होंगे ज़िम्मेदार।

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने उन पर लगाए संगीन आरोप

उधर प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को लेकर उनकी पत्नी भानवी सिंह ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पति और पत्नी के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। भानवी सिंह ने इसी मामले में अपने जवाब कोर्ट में दाखिल किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने जवाब में भानवी सिंह ने राजा भैया पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया है कि कोलकाता की एक टीवी पत्रकार के साथ राजा भैया के अवैध संबंध हैं। उन्होंने यह संबंध खत्म करने की बात की तो राजा भैया ने उन पर पिस्टल तान दी थी।

शादी की सिल्वर जुबिली मना चुके जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया व उनकी पत्नी भानवी सिंह के रिश्ते टूट के कगार पर हैं। दोनों कई साल से अलग भी रह रहे हैं। लेकिन खुलकर यह मामला सामने तब आया, जब भानवी ने राजा भैया के बेहद करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि राजा भैया ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए 2022 में याचिका दायर की थी। उन्होंने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी ने ससुराल का घर छोड़ दिया है और वापस आने से इन्कार कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments