Saturday, May 18, 2024
Homeअन्यChandrayaan-3 Mission : रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम को देखा और कहा-...

Chandrayaan-3 Mission : रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम को देखा और कहा- स्माइल प्लीज, फिर क्लिक कर ली फोटो

Chandrayaan-3 Mission: बीते एक हफ्ते से चंद्रमा की सतह पर चहल कदमी कर रही रोवर प्रज्ञान ने उसको दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग दिलाने वाले लैंडर विक्रम की फुल व्यू तस्वीर क्लिक की है।  इसरो ने थोड़ी देर पहले ट्वीट कर ये तस्वीरें जारी की हैं।

इसरो ने ट्वीट कर कहा, रोवर प्रज्ञान ने आज सुबह विक्रम लैंडर की तस्वीर क्लिक की हैं। यह तस्वीर प्रज्ञान में लगे रोवर कैमरे से क्लिक की गई है। इससे पहले इसरो ने दावा किया था कि रोवर ने दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रमा की सतह में ऑक्सीजन की खोज की है और वह हाइड्रोजन की खोज कर रहा है। हाइड्रोजन की खोज होते ही चांद पर पानी की उपस्थिति का पता चल जाएगा, अगर ऐसा मुमकिन होता है तो यह इस दिशा में बहुत ही क्रांतिकारी कदम होगा।

ऑक्सीजन के अलावा और क्या ढूंढा?

इसरो ने कहा, ‘वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं, रोवर पर लगे लेजर संचालित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलबीएस) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सतह में गंधक होने की  पुष्टि की है। बेंगलुरु में स्थित इसरो के मुख्यालय ने कहा, ‘उम्मीद के मुताबिक एल्यूमीनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता चला है ,हाइड्रोजन की तलाश जारी है.’

एलबीएस उपकरण को इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम (एलईओएस)/इसरो, बेंगलुरु की प्रयोगशाला में विकसित किया गया है  इसरो का महत्वाकांक्षी मिशन ‘चंद्रयान-3’ 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था, जिसके साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया था. भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा जबकि इसके दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments