swaroop nagar rape and murder

अपराध

नाबालिग से रैप ,भाई की हत्या, खुनी फरार

By अपनी पत्रिका

November 14, 2015

नार्थ-वेस्ट दिल्ली के स्वरूप नगर थाना एरिया में घर में छोटे बच्चे की हत्या कर दी गई है और बच्ची की हालत गम्भीर बताई जा रही है।आशंका लगाई जा रही है की बच्ची के साथ रेप किया गया है।बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। जिस समय ये घटना हुई उस समय घर के अंदर तीन छोटे बच्चे सोये हुए थे। और परिवार वाले या रिश्तेदारी में से घर में  कोई नहीं था। घर में एक किराएदार रह रहा था जिसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है अब वह फरार है। चार साल के बच्चे ने बताया की राजू ही कमरे में घुसा था। स्वरूप नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।