Thursday, May 2, 2024
Homeअन्ययूपी में बाढ़ का कहर, सीएम योगी ने स्थिति का लिया जायजा,...

यूपी में बाढ़ का कहर, सीएम योगी ने स्थिति का लिया जायजा, बांटी राहत सामग्री

नेहा राठौर

यूपी में मौसम का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में इस साल बादल आफत बनकर बरस रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह वाराणसी से गाजीपुर के दौरे पर निकले। इस दौरान उन्होंने गहमर इंटर कॉलेज में बाढ़ के चलते राहत और बचाव कार्य के हालत का जायजा लिया।

गौरतलब है कि गहमर एशिया के सबसे बड़े गांव में से एक है जहां मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित 182 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। इतना ही नहीं उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में व्यवस्थाओं को देखते हुए सभी अधिकारियों संग समीक्षा बैठक भी की।

यह भी पढे़ं’द रोलिंग प्लेट’ ने जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाया आज़ादी का जश्न , पंछियों को पिंजरे से किया आज़ाद

सीएम योगी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रदेश में हरियाणा के बांध से अतिरिक्त जल छोड़ने के कारण चंबल, यमुना और बेतवा में जल स्तर बढ़ गया है जिस कारण प्रदेश के 24 जिलों के 600 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इससे गाजीपुर में करीब डेढ़ लाख आबादी के समस्याएं खड़ी हो गए गई है। इसी के साथ उन्होंने राहत और बचाव कार्य जानकारी दी।

सीएम योगी सुबह करीब 10:32 बजे गहमर इंटर कॉलेज पहुचे, जहां उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और उसके बाद उन्हें 11 बजे तक राहत सामग्री बांटी, राहत सामग्री में दस किलो आटा, 10 किलो आलू, दो किलो अरहर की दाल, 500 ग्राम नमक, 250 ग्राम हल्दी, 250 ग्राम मिर्च, 250 ग्राम धनिया, एक लीटर रिफाइंड, एक बोरी लाई, दो साबुन, एक मोमबत्ती का पैकेट, एक सलाई का पैकेट, दो बिस्कुट के पैकेट शामिल है। उसके बाद उन्होंने करीब 6 मिनट अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें बाढ़ पीड़ितों के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों से भी अवगत कराया गया।  

सीएम योगी ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद की जा रही है। हर जिले में राहत सामग्री वितरित करने के आदेश दिये गए हैं। धन की कोई कमी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां प्रभावित गांवों के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। वहीं एनडीआरफ की टीम को भी तैनात किया गया है। पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक ले जाने का काम प्रदेश में युद्ध स्तर पर जारी है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments