Saturday, May 18, 2024
Homeअन्यभारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि

 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने सेक्टर 11 स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रख्यात सोशलिस्ट और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन इतनी सादगीभरा रहा है कि तमाम सत्ता के प्रलोभन औऱ संसाधनों के बावजूद उन्होंने साधारण व्यक्ति की जिंदगी जी। यह कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी ही थी कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनके पिताजी लोगों की हजामत बनाते थे। उनकी पत्नी के बीमार होने पर उन्होंने सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि रिक्शा से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लोहिया जी के संस्कार कर्पूरी ठाकुर में कुट कुट कर भरे थे।
गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि आज के समाजवादियों को कर्पूरी ठाकुर के संघर्ष से सीख लेनी चाहिए। कर्पूरी ठाकुर ने पूरा जीवन देश और समाज को समर्पित कर दिया।
गोष्ठी को राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण, सिंह राजपूत, देवेन्द्र गुर्जर , देवेन्द्र अवाना,राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर यादव,गौरव मुखिया गुलशन चावला पप्पू सिंह मनोज वाहिद ने भी संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments