Tuesday, April 16, 2024
Homeअन्यवज़ीर पुर इंडस्ट्रियल एरिया से खतरनाक इंडस्ट्रियल वेस्ट के पहाड़ तुरंत...

वज़ीर पुर इंडस्ट्रियल एरिया से खतरनाक इंडस्ट्रियल वेस्ट के पहाड़ तुरंत हटें : विकास गोयल

पत्रिका संवाददाता 
दिल्ली।  दिल्ली नगर निगम में स्थाई समिति सदस्य और वज़ीर पुर के निगम पार्षद विकास गोयल अपने क्षेत्र के  वज़ीर पुर इंडस्ट्रियल एरिया के सी -36 और ए-42  के सामने से बार बार लिखित और मौखिक रूप से कहने के बावजूद भी इंडस्ट्रियल कचरे के ढेर को नहीं उठाये जाने पर बेहद गुस्से में है।  विकास गोयल ने दिल्ली नगर निगम आयुक्त को कई बार पत्र लिखकर इस पर गहरी चिंता और रोष वक्त करते हुए तुरंत यह खतरनाक कचरा उठाने के आदेश देने की मांग की है।
 विकास गोयल  ने स्वछता सर्वेक्षण में दिल्ली नगर निगम के 209 स्थान पर आने का जिक्र करते हुए कहा की दिल्ली नगर निगम स्वछता को लेकर गंभीर नहीं है, केवल दिखावा कर रहा है। वज़ीर पुर में खतरनाक इंडस्ट्रियल कचरे का नहीं उठाया जाना भी इसकी का प्रमाण है। विकास गोयल ने कहा की मेरे निगम पार्षद बनाने से पहले दिल्ली नगर निगम इस कचरे को लगातार उठता रहा है लेकिन अब जानबूझकर इस खतरनाक कचरे को नहीं उठाया जा रहा है। इसका खामियाजा यहाँ के कारोबारियों और स्थानीय लोगों को  भुगतना पड़ा रहा है.
 विकास गोयल ने कहा कि वज़ीर पुर में ये खतरानक इंडस्ट्रियल कचरे में आये दिन आग लग जाती है और इसमें से जहरीले गैस निकलती है। यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।
इस कचरे के ढेर के ऊपर से हाई टेंशन बिजली की लाइन भी है,  जिसके चलते इस कचरे में लगी आग किसी दिन किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।  विकास गोयल ने नार्थ दिल्ली नगर निगम आयुक्त से इस खतरानक करके को जल्द से जल्द उठाने एक आदेश संबधित अधिकारीयों को देने की मांग करते हुए कहा है पहले भी यह कचरा दिल्ली नगर निगम ही उठता आ रहा है। लेकिन जब से यहाँ से पार्षद “आम आदमी पार्टी ” के बने है नगर निगम ने यह खतरनाक कचरा उठाना बंद कर दिया है।
विकास गोयल ने कहा की इस इस कचरे को उठाना सरकार की जिम्मेदारी है। जो भी विभाग या अधिकारी इसके लिए दोषी है उसके खिलाफ करवाई की जानी चाहिए।  
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments