Friday, April 26, 2024
Homeअन्यप्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद समेत 13 लोगों की मोदी कैबिनेट से...

प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद समेत 13 लोगों की मोदी कैबिनेट से हुई छुट्टी

नेहा राठौर

आज बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में पहला मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। इस दौरान विस्तार से पहले ही कई बड़े मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। इस छुट्टी की लिस्ट में अब कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर का नाम भी शामिल हो गया है।

बता दें कि कैबिनेट विस्तार से कुछ देर पहले ही रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर को इस्तीफा देने को कहा गया। इसी के साथ कैबिनेट नए नामों को मौका दे रहा है तो वहीं पुराने नामों को विदा कर रहा है।

यह भी पढ़ेंहरियाणा के पटौदी में रामभक्त गोपाल ने उगला जहर, बाद में दी सफाई

इतना ही नहीं इस्तीफा देने वालों की लिस्ट में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह और रमेश पोखरियाल निशंक ने भी अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया है। कयास लगाया जा रहा है कि कोरोना काल में जिस तरह मोदी सरकार पर आरोप लगाए गाए और उन पर सवाल खड़े किये गए थे, इसी कारण उनसे इस्तीफा मांगा गया है।

इन दोनों के अलावा संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा ने भी इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि कल यानी मंगलवार को ही थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया था, इसी कारण वह भी कैबिनेट से बाहर है।

वहीं कहा जा रहा है कि शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को उनके खराब स्वास्थ्य के कारण कैबिनेट से हटाया गया है। हाल ही में कोरोना के बाद उनका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं लग रहा था, ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है।

मोदी कैबिनेट के इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

·        रविशंकर प्रसाद (कानून मंत्री)

·        प्रकाश जावड़ेकर (पर्यावरण मंत्री)

·        डॉ. हर्षवर्धन (स्वास्थ्य मंत्री)

·        संतोष गंगवार (श्रम मंत्री)

·        रमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा मंत्री)

·        देबोश्री चौधरी (महिला राज्य मंत्री)

·        संजय धोतरे ( केंद्रीय राज्य मंत्री)

·        थावर चंद गहलोत ( कर्नाटक के नए राज्यपाल)

·        सदानंद गौड़ा (रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय)

·        प्रताप सारंगी ( राज्य मंत्री)

·        रावसाहेब दानवे पाटिल

·        बाबुल सुप्रियो ( राज्य मंत्री)

·        रतनलाल कटारिया (राज्य मंत्री)

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें  Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments