Friday, April 26, 2024
Homeप्रदेशकार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा मान-सम्मान - विधायक कौशिक 

कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा मान-सम्मान – विधायक कौशिक 

   भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, राष्ट्र व पार्टी को मजबूत करने का लिया संंकल्प
  बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ हलके के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस समारोह में मुख्यअतिथि विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। देश -प्रदेश के लोगों की भाजपा से भारी उम्मीदें हैं। कार्यकर्ताओं को सरकार के साथ मिलकर लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना चुनौतिपूर्ण कार्य है। भाजपा के कार्यकर्ता इस चुनौती को पूरा करते हुए जनता के सपनों को साकार करेंगे , यहीं हमारा सबका प्रयास होना चाहिए। कौशिक ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचारमुक्त और पारदर्शी शासन देने का वादा किया है। शासन कम से कम और सुशासन अधिक से अधिक ,यहीं पार्टी और सरकार का धर्म है। सभी कार्यकर्ता पं दीनदयाल उपाध्याय और डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बताए हुृए रास्ते पर चलकर पार्टी और राष्ट्र को मजबूत करने का आज एक फिर संकल्प लें।
     विधायक नरेश कोशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से पूरी दुनियां में सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व और पार्टी अध्यक्ष अमित भाई शाह का मार्गदर्शन अहम है। कौशिक ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान करेगी। उन्होने कार्यकताओं सेे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए।
समारोह को जिलाध्यक्ष दिनेश शास्त्री, राजपाल शर्मा,बिजेंद्र दलाल, अश्वनी शर्मा, महेश कुमार सहित वरिष्ट कार्यकर्ताओं ने भी संबोंधित किया और कार्यकर्ताओं से पार्टी के साथ नये युवाओं को जोडऩे का आहवान किया।
समारोह में रामकुमार सैनी, दिनेश शेखावत, कैप्टन बलवान खत्री, रणबीर राठी,कैप्टन राम सिंह दलाल, अशोक गुप्ता, पालेराम,  डा.सुरेंद्र भारद्वाज,  प्रशंात कौशिक , विनोद प्रजापत, श्रवण कौशिक, सचेत कुूमार, बबीता दहिया, प्रमिंद्र जांगड़ा, विजय शेखावत, कु लदीप अहलावत, कौशल वत्स, राजू अहलावत, प्रवीण जांगड़ा,पप्पू यादव सहित सैकड़ों की सख्यां में कार्यकर्ता मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments