Saturday, April 27, 2024
Homeअपराधकनॉट प्लेस में महिला से बलात्कार, फरार हुआ आरोपी

कनॉट प्लेस में महिला से बलात्कार, फरार हुआ आरोपी

दिल्ली में रहने वाली 33 वर्षीय एक महिला उद्यमी से एक व्यक्ति ने कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में शुक्रवार को बलात्कार किया।
इस घटना ने लोगों के दिलों में फिर से डर पैदा कर दिया है की आज भी दिल्ली में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं।   
महिला कारोबार के सिलसिले में चर्चा करने के लिए दोपहर के भोजन के दौरान इस व्यक्ति से मिली थी। महिला के अनुसार आरोपी चंडीगढ़ का है और पहले भी काम के सिलसिले में महिला से मिल चुका है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, दक्षिण दिल्ली के डिफेन्स कालोनी में रहने वाली महिला खुद का कारोबार चलाती हैं। आरोपी से कारोबार संबंधी मामलों पर चर्चा करने के लिए वह उससे मिली थी।  सूत्रों के अनुसार आरोपी ने महिला के पेय में कोई नशीला पदार्थ मिलाया और कनाट प्लेस के इनर सर्किल में एक होटल में ले गया जहां उसने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। 
होश आने पर महिला ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया था । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिए है और जाँच कर रही है।  
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments