Tuesday, April 23, 2024
Homeअन्यअगले 3 साल में प्रदूषण मुक्त हो यमुना: मिश्रा

अगले 3 साल में प्रदूषण मुक्त हो यमुना: मिश्रा

पत्रिका संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को भरोसा दिलाया है कि दिल्ली की जीवनरेखा यमुना नदी अगले तीन साल में प्रदूषण मुक्त होगी। उन्होंने आज एक नौका से यमुना का मुआयना किया।
कपिल मिश्रा ने यमुना के तथ्य खोज सर्वेक्षण पर बताया, यमुना जो अब काले रंग की बेजान नदी होकर रह गई है, वह अगले तीन वर्षो में साफ-सुथरी होगी। उन्होंने कहा, नदी में ऑक्सीजन का स्तर भी आवश्यकता से नीचे चला गया है। हम नदी को इतना साफ कर देंगे कि लोग उसमें डुबकी लगा सकेंगे। मिश्रा ने कहा कि हम यमुना की सफाई को एक जन आंदोलन बनाएंगे। पूर्व में नदी को साफ-सुथरा बनाने में राजनीतिक इच्छा का अभाव था।


मिश्रा के साथ दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति जैसे विभिन्न विभागों के अधिकारी थे। उन्होंने इन अधिकारियों के साथ वजीराबाद बैराज से आईटीओ बैराज तक नौका से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी के विविध हिस्सों का मुआयना किया।
कपिल मिश्रा ने यमुना निरीक्षण के बाद कहा, मैंने इस तथ्य खोजने वाले सत्र के दौरान नदी में ठोस कचरा, दूषित पानी और अन्य प्रदूषणकारी तत्व देखे। यह पहली बार है, जब सरकार में से किसी व्यक्ति ने यमुना का निरीक्षण किया है। छह माह के भीतर बदलाव नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments