पत्रिका संवाददाता, नई दिल्ली। एक महीने से अधिक समय पहले उत्तर पश्चिमी दिल्ली में कथित रूप से पड़ोसी के हाथों बलात्कार की शिकार बनी दस साल की एक मूक बधिर लड़की का यहां के एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष दुभाषिए की मदद से बयान दर्ज किया गया। पीड़िता की मां की मदद की गुहार के बाद दिल्ली महिला आयोग ने दुभाषिया उपलब्ध कराया था। आयोग के एक अधिकारी ने कहा, इस मामले में एक महीने पहले प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 58 साल के एक पड़ोसी ने बच्ची के साथ बलात्कार किया लेकिन, सही तरह से बोलने में सक्षम ना होने के कारण बच्ची का बयान दर्ज नहीं किया जा सका। घटना उत्तर पश्चिम दिल्ली के हैदरपुर इलाके में हुई थी और छह अगस्त को शालीमार बाग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
Recent Comments
Delhi Keshavpuram : जेई कृष्ण गहलोत पर लगाया गया रिश्वत लेकर नगर निगम की जमीन पर सीढ़ी बनवाने का आरोप
on