विश्व सामाजिक न्याय दिवस

नेहा राठौर

हर साल आज ही के दिन यानी 20 फरवरी को विश्व में सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। हर सभ्य समाज के लिए न्याय बेहद जरूरी माना जाता है, क्योंकि न्याय समाज को कई बुराईयों और गैर-सामाजिक तत्वों से दूर रखने के साथ साथ लोगों के नैतिक और मानवाधिकारों की भी रक्षा करने का काम करता है। सामाजिक न्याय का अर्थ लिंग, आयु, धर्म, अक्षमता और संस्कृति की भावना को भूलकर समान समाज की स्थापना करना है। इस दिन को विभिन्न सामाजिक मुद्दों, जैसे- बहिष्कार, बेरोज़गारी और ग़रीबी से निपटने के कोशिशों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

सामाजिक न्याय की पहल

आज के दिन कई संगठनों जैसे- संयुक्त राष्ट्र और अंतराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा लोगों से सामाजिक न्याय के लिए अपील की जाती है। विश्व सामाजिक दिवस की स्थापना 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने की थी। इसी के साथ वैश्र्विक सामाजिक न्याय विकास सम्मेलेन आयोजित करने और 24वें महासभा सत्र का आह्वाहन करने की भी घोषणा की गई थी। इस मौके पर यह घोषण भी की गई थी कि 20 फरवरी को हर साल विश्व न्याय दिवस मनाया जायेगा और कई क्रियाकलापों का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि ‘इस दिवस पर अंतराष्ट्रीय समुदाय को ग़रीबी उन्मूलन के लिए कार्य करना चाहिए और सभी स्थानों पर लोगों के लिए सभ्य काम एवं रोज़गार की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए तभी सामाजिक न्याय संभव हो पाएगा’।

कई बार समाज में फैली भेदभाव और असमानता के कारण हालात इस कदर खराब हो जाते है कि मानवाधिकारों का हनन भी होने लगता है। इसी बात को ध्यान में रखकर 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। रोटी, कपड़ा, मकान, सुरक्षा, चिकित्सा, अशिक्षा, ग़रीबी, बहिष्कार और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देने की ज़रूरत को पहचानने के लिए विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने की शुरूआत 2009 से की गई थी। उस वक्त इस दिवस को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह भी पढे़ृ – 391वीं शिवाजी जयंती

जिस दिन समाज में रहने वाले लोग अपने आस-पास के लोगों को उनकी जाति और अमीरी ग़रीबी से जांचना बंद कर देंगे और सिर्फ एक इंसान के नज़रिए से देखेंगे। उस दिन इस दिवस को मनाने का उद्देश्य साकार हो जाएगा और भेदभाव जड़ से खत्म हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।

Comments are closed.

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi