Friday, May 3, 2024
Homeअन्यसपाइयों ने मनाई मुलायम सिंह की पुण्यतिथि 

सपाइयों ने मनाई मुलायम सिंह की पुण्यतिथि 

 अपनी पत्रिका ब्यूरो 

नोएडा ।  समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेताजी की प्रथम पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी कार्यालय सेक्टर 11 स्थित  कार्यालय पर आयोजित की गई। देवेन्द्र गुर्जर पूर्व अध्यक्ष नोएडा विधानसभा एवं वरिष्ठ नेता देवेन्द्र अवाना ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मा० स्व मुलायम सिंह यादव नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई एवं विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया।


विचार गोष्ठी में सन्नी गुर्जर, नरेन्द्र शर्मा ने भी अपने विचार रखे। भारत के एक राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वे भारत के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।  वे मूलतः एक शिक्षक थे किन्तु शिक्षण कार्य छोड़कर वे राजनीति में आये थे। तथा समाजवादी पार्टी बनायी थी। मुलायम सिंह यादव अपने राजनीतिक जीवन में 8 बार विधायक चुने गए और 7 बार सांसद भी रहे. वे तीन बार उत्तर प्रदेश के सीएम बने
. नेताजी का जीवन संघर्ष सफलता की अनूठी मिसाल है। उनका जीवन संघर्ष प्रेरणादायक है।  नेताजी गांव गरीब किसान मजदूर की समस्याओं को समझते थे। इसलिए मुलायम सिंह यादव जी को धरतीपुत्र के नाम की ख्याति प्राप्त हुई। उन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद वह कर दिखाया जिस का सपना देखना भी किसी साधारण इंसान के लिए मुश्किल है।
सपा नेता देवेंद्र अवाना ने कहा कि नेता जी ने किसानों मजदूरों और दबे कुचले लोगों के लिए किये गये कार्यों को याद किया कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे नेता जी के बताए रास्ते पर चलेंगे जैसे नेता जी कमजोरो की आवाज बने वैसे ही हम लोग भी कमजोरो की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे।
इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने नेताजी के आत्मीयता के संबंधों को आत्मसात करने की बात कही चौधरी चरण सिंह के बाद यदि किसी नेता ने किसानों की सुध ली तो वे नेता जी ही थे। उन्होंने नेताजी के आत्मीयता के संबंधों को याद करते हुए कहां की जो व्यक्ति नेताजी से जुड़ गया उन्होंने कभी नेताजी को नहीं छोड़ा नेताजी कार्यकर्ताओं को डांटते भी स्नेह भी करते थे और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को समझते थे ।  इस मौके पर सपा नेता नरेंद्र शर्मा , सन्नी गुर्जर, देवेन्द्र अवाना, देवेन्द्र गुर्जर पप्पू राम, विक्की तंवर, विकास,लीले विद्याराम,आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments