UP Crime : ‘साहब, हमारी बेटी नहीं आयी तो दे दूंगी जान…’ बेटी के अपहरण होने के बाद मां ने CM योगी को पत्र लिखकर दी धमकी

 Sant Kabir Nagar नाबालिग के गायब होने की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपितों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित मां ने कहा कि यदि उसकी बेटी सुरक्षित घर नहीं पहुंची तो वह शरीर पर पेट्रोल डालकर जान दे देगी। उसने मुख्यमंत्री के से न्याय की गुहार लगायी है।

संतकबीर नगर। दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर मुंबई लेकर चला गया। घर से बेटी के गायब होने की जानकारी होने के बाद मां-बाप के पांव के नीचे से जमीन खिसक गयी। नाबालिग के गायब होने की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपितों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। एक आरोपित को स्वजन के प्रयास से पुलिस ने गिरफ्तार किया लेकिन बेटी अभी तक घर नहीं पहुंची है।

पत्र में पीड़ित परिवार ने लिखा है कि चार अप्रैल की रात में उनकी नाबालिग बेटी को गांव के ही दूसरे समुदाय के तीन लोगों ने अगवा कर लिया। पुलिस को सूचना दी गयी तो वह भी सक्रिय हुई। इस मामले में पुलिस ने मेराज अहमद, मकशूद अहमद और एक महिला के विरुद्ध किशोरी का अपहरण करने और उसकी इच्छा के विरुद्ध विवाह करने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

इस बीच स्वजन यह पता लगा लिए कि बेटी मुंबई में है। बहन को ढूंढते हुए भाई मुंबई पहुंचा तो आरोपित ने उसे बंधक बना लिया। किसी तरह से इसकी सूचना घर वालों को दी। पुलिस ने मेराज अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन पीड़ित किशोरी अभी भी घर नहीं पहुंची है। इस बीच आरोपित सुलह का दबाव बना रहे हैं। पूरे परिवार को ही खत्म करने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि वह लोग बहुत गरीब है। पुलिस भी मदद नहीं कर रही। आरोपित पैसे वाले हैं। पूर्व में भी क्षेत्र की कई लड़कियों को वह लोग भगाकर शादी करा चुके हैं। कोई विरोध करता है तो उसे परेशान करते हैं। किशोरी की मां ने कहा कि बेटी अभी बहुत छोटी है। यदि उसके साथ कुछ गलत हुआ तो पूरा परिवार खुद को खत्म कर लेगा।

पीड़ित परिवार की तहरीर पर तीन आरोपितों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। किशोरी मुंबई में बाल कल्याण समिति की देखरेख में है। जल्द ही उसे वापस लाया जाएगा। फरार आरोपितों को जल्द जेल भेजा जाएगा।

– अनिल दूबे, थानाध्यक्ष दुधारा

Comments are closed.

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi