Friday, May 3, 2024
Homeअन्यदिल्ली की सेवा करना हमारा मकसद- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली की सेवा करना हमारा मकसद- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

राजेंद्र स्वामी

दिल्ली की आम आदमी पार्टी  सरकार के छह साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार की कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप के दौरान होम आइसोलशन मॉडल, प्लाज्मा बैंक और ऑक्सीमीटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस महामारी के दौरान दिल्ली के प्रत्येक नागरिक ने सरकार के साथ मिलकर काम किया।

दिल्ली सरकार के होम आइसोलेशन मॉडल, प्लाज्मा बैंक और ऑक्सीमीटर वितरण की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। एक साल पहले आपने अपने बेटे को प्रत्येक नागरिक की सेवा करने का एक और अवसर दिया था। यह बहुत कठिन साल रहा है, लेकिन इस कठिन समय में दिल्ली के सभी नागरिकों ने मिलकर काम किया है। हम सभी ने मिलकर दिल्ली को विश्व में सफलता का मॉडल दिया है।

ये भी पढे – दिल्ली के सेंट स्टिफन कॉलेज में 13 छात्र हुए कोरोना संक्रमित

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार ने लाखों लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। मुफ्त राशन वितरित किया और यहां फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचने के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई। इतना ही नहीं दिल्ली सरकार ने मुफ्त बिजली और जलापूर्ति की योजना सभी तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए भी जारी रखी। इसी बीच दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा के 98 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। जिससे राजधानी का प्रत्येक नागरिक गौरवान्वित हुआ।

बता दें कि दिल्ली सरकार को पराली जलाने की समस्या से उल्लेखनीय सफलता मिली है। पराली जलाना को राजधानी में प्रदूषण बढ़ने का एक प्रमुख कारण है, लेकिन अब दिल्ली के किसान पराली नहीं जलाएंगे। राजधानी का प्रत्येक बच्चा पिछले छह वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर रहा है। इतना ही नहीं दिल्ली के प्रत्येक मरीज को अब बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। राजधानी में अब 24 घंटे मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। यह सरकार दिल्ली के दो करोड़ लोगों के लिए पूरे 24 घंटे काम कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , औरInstagram पर भी फॉलो कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments