Thursday, April 25, 2024
Homeअन्यनई दिल्ली के पूरे हुए 90 साल

नई दिल्ली के पूरे हुए 90 साल

आज का दिन

नेहा राठौर

आज देश की राजधानी नई दिल्ली को बने पूरे 90 साल हो गये है। यह बहुत उमंग और उत्साह से भरा है। हम यह भी कह सकते है कि आज यानी 13 फरवरी को नई दिल्ली का जन्म दिवस है। 1931 को भारत के ब्रिटिश वायसराय लॉड इरविन ने नई दिल्ली का उदघाटन किया था। आज का दिन सभी के लिए यादगार है। 1604 से ब्रिटिशर्स धीरे.धीरे भारत में अपना राज बढ़ा रहे थे। इसी के चलते 11 सितंबर 1803 को दिल्ली की लड़ाई के बाद दिल्ली पर पूरी तरह से अपने कदम जमा लिये थे। यह लड़ाई मराठा और ब्रिटिश सैनिकों के बीच हुई थी, जिसमें ब्रिटिश सैनिकों की जीत हुई थी। उस वक्त अंग्रेजों की राजधानी कोलकाता थी। दिल्ली पर कब्ज़ा करने के बाद दिल्ली को उन्होंने अपनी राजधानी बनाने का मन बनाया।

राजधानी का निर्माण

जब यह निर्णय लिया गया कि दिल्ली को राजधानी बनाया जाए इस पर विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाई गई, जिसमें कहा गया कि वह दिल्ली में नई राजधानी बनाने के लिए एक जगह तजवीज करें। उस वक्त दिल्ली बहुत बिखरी सी थी इसलिए नई दिल्ली को बनाने का निर्णय लिया गया। तब इसे इम्पीरियल दिल्ली, रायसीन और दिल्ली साउथ भी कहा जाता था। अभी राजधानी को बनने में समय था इसलिए कुछ समय के लिए पुराना सचिवालय को भारत की राजधानी बनाया गया और वहां क्रिम कलर की अर्ध गोलाकार में बिल्डिंग बनाई गई, जहां काम किया जा सके। 12 दिसंबर 1911 को दिल्ली दरबार के स्थान पर नई दिल्ली की नींव ब्रिटेन के राजा जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी द्वारा रखी गई। राजधानी को दिल्ली के कई गांवों को जोड़कर बनाया गया। भारत की नई राजधानी को नया नाम इसके विधिवत उदघाटन से पहले 31 दिसंबर ।

यह भी देखें – फ़ैज़ की ग़ज़ल ने चंद शब्दों में बयां किया वेलेंटाइन

इमारतों का निर्माण

नई दिल्ली के बनने के बाद दिल्ली आगे बढ़ती रही। यहां जो आता दिल्ली उसे खुले दिल से गले लगा लेती। भारत की आज़ादी के बाद यहां कई नई इमारतों, अस्पतालों, खेल के मैदानों और बाग बगीचों का निर्माण किया गया। देश की राजधानी बनने के लगभग तीन साल बाद यहां तीन प्रमुख सरकारी इमारतें सुप्रीम कोर्ट, विज्ञान भवन और अशोक होटल का निर्माण किया गया। उसके बाद 1950 के दशक में आईटीआई का निर्माण शुरू हुआ। इसके बाद यहां इमारतों को बनाने का दौर यूं ही जारी रहा। अगर आज की बात करें तो आज भी नई दिल्ली में इमारतों के निर्माण का दौर जारी है। हाल ही का उद्धारण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आने वाले प्रोजेक्ट के अनुसार नए संसद भवन का निर्माण किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments