Friday, April 26, 2024
Homeलाइफस्टाइलअब किराड़ी होगा हरा भरा , जन भागीदारी के साथ एक लाख...

अब किराड़ी होगा हरा भरा , जन भागीदारी के साथ एक लाख वृक्ष लगाने की हुयी शुरुआत 

गोमती तोमर ,
 आज इस देश की ही नही दुनिया की सबसे बड़ी चिंता तेज़ी से वायु में बढ़ता प्रदूषण है, इस समस्या से निपटने के लिए किराड़ी में बड़े पैमाने पर वृक्षा रोपण  अभियान की शुरुआत की है। किराड़ी में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन पहुंचे किराड़ी विधानसभा में वहां के विधायक ऋतुराज झा के साथ मिलकर “आओ मिलकर पेड़ लगाए हरा भरा ये किराड़ी बनाएं “मुहीम में पेड़ लगाते दिखे। और वहीँ उन्होंने इस गीत से वहां की जनता को जगाने का भी काम किया और कहा आज हमारे लिए प्रदूषण एक सबसे बड़े दुश्मन के रूप में तेजी से उभर कर आरहा है हम सबको इसे ख़त्म करने में एक साथ एक जुट हो कार्य करें। उनके इस मुहीम में वहां के स्थानीय स्वयं सेवी संस्थाओ की मदद से किराड़ी में जगह जगह एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। पर्यावरण मंत्री ने इस पहल को पूरी दिल्ली के लिए प्रेरणा जनक बताया और उन लोगों का सम्मान किया जिन्होंने इस मुहीम में पेड़ गोद लेकर उनके संघरक्षण का बीड़ा उठाया है। इमरान हुसैन ने वादा किया की दिल्ली सरकार इस मुहीम में पूरी मदद देगी कितने भी पेड़ और लगाने के लिए लोग चाहिए दिल्ली सरकार की और से उन सबको पूरी मदद मिलेंगे।
 दिल्ली की सबसे घनी आबादी वाला किराड़ी क्षेत्र एक अनॉथराइज कालोनी है यहां बहुत ही ज्यादा आबादी होने की वजह से कोई पार्क या हरियाली की कोई जगह ही नहीं है इस बात को मध्यनज़र रखते हुए स्थानीय विधायक ऋतुराज झा ने किराड़ी में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने की मुहीम शुरू कर दी है।यूँ तो हर साल मानसून आते ही लाखों की तदार में वृक्ष लगाए जाते है लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर कोई भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता। ऋतुराज का कहना है की ये मुहीम सिर्फ एक फोटो खिचाने तक ही सफल होती है। इसके बाद इसे गाये या अन्य जानवर आकर खा जाते है ,बचे कुचे वृक्ष जो जाल के अंदर लगाए जाते है उन जालो को भी नशे करने वाले लड़के उखड कर बेच दिया करते है इन सब बातों को मध्यनज़र रखते हुए वृक्ष सुरक्षित भी रहे इसके लिए इन्हे बांस के जाल में लगाया जायेगा। इस तरह के बनाये  खाली हज़ारों बांस के जाल इस बात की गवाही दे रहे है की इस मुहीम को कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है। ऋतूराज का दावा है की स्थानीय लोग किराड़ी को हरा भरा बनाने का संकल्प ले चुकें है।
 पर्यावरण मंत्री की मौजूदगी में लोगों ने  सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया और एक नुक्कड़ नाटक के जरिये वृक्ष बचाओ का भी सन्देश दिया। विधायक ऋतू राज झा ने समझाया जो पेड़ किराड़ी में लगेंगे उनकी रक्षा कैसे करनी है और कैसे इस अभियान को हर आम आदमी से जोड़ना है। किराड़ी में शुरू हुयी यह मुहीम आम वृक्षारोपण समारोह और आयोजनों से अलग है क्योकि इसमें जन भागीदारी शामिल है। यहाँ की जनता भी बढ़ते हुए प्रदूषण से उभरना चाहती है इसलिए यहाँ की आम जनता पार्टी वाद में न फसंकर वृक्षारोपण में जुड़ गयी है। पर्यावरण मंत्री का कहना ये भी है की किराड़ी में इतनी जनता है की यदि सब एक एक पेड़ की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ले ले तो किराड़ी आने वाले समय में सबसे सुन्दर एवं पर्यावरण रहित क्षेत्र कहलायेगा।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments