Wednesday, May 22, 2024
Homeअन्यKisan Andolan : 18 को लखनऊ में गरजेंगे नरेश टिकैत और राकेश...

Kisan Andolan : 18 को लखनऊ में गरजेंगे नरेश टिकैत और राकेश टिकैत 

नई दिल्ली/लखनऊ । 18 सितम्बर को लखनऊ के ईको गार्डन में होने वाली भारतीय किसान यूनियन की रैली की तैयारी जोर शोर से चल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाकियू कार्यकर्ताओं ने रैली को सफल बनाने के लिए जान झोंक दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने एक रणनीति के तहत बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने की योजना बनाई है।

 

मुरादाबाद मंडल की ओर से सोशल मीडिया पर संदश के माध्यम से मंडल के पांचों जिले के राष्ट्रीय, प्रदेशीय, पश्चिमी यूपी, मंडलीय पदाधिकारियों के साथ सभी जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारणी के पदाधिकारियो से आग्रह किया गया है कि 18 सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में पहुंचें। इस संदेश में कहा गया है कि किसान-मजदूर महापंचायत का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत करेंगे। दरअसल यह महापंचायत लोक सभा चुनाव से ठीक पहले यूपी की राजधानी में हों रही है। तो स्वभाविक है कि इस महापंचायत की गूंज दिल्ली तक जाएगी। किसानों से लखनऊ जाने के लिए संपर्क किया जा रहा है। गाड़ी का टिकट और समय बताकर लखनऊ जाने की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है।
कहा गया है कि पदाधिकारियों को पूरा जोर लगाकर अपने साथ लखनऊ जाने वाले सभी किसानों की न्याय पंचायत बार सूची बनाकर कर अपने अपने जिले के चल रहे ग्रुपों में 16 सितंबर तक शेयर करने को कहा गया है।
दरअसल नरेश टिकैत और राकेश टिकैत दोनों ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। भाकियू का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अमरोहा, बुलंदशहर  और गौतमबुद्धनगर समेत दूसरे जिलों में है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय किसान यूनियन अपना दबदबा बनाना चाहती है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments