Friday, May 17, 2024
Homeअन्यगांव सरकड़ा खेड़ी में पत्रकारों ने लगाए पौधे 

गांव सरकड़ा खेड़ी में पत्रकारों ने लगाए पौधे 

अपनी पत्रिका ब्यूरो

किरतपुर। ग्राम सरकडा खेड़ी में डेजी नर्सरी पर पर राष्ट्रीय पत्रकार संगठन (ए) की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कपिल रस्तोगी एवं संचालन  ब्लॉक उपाध्यक्ष ने मनोज कुमार  किया। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कपिल रस्तोगी ने कहा कि पर्यावरण है तो जीवन है। वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, पर्यावरण (अंग्रेजी Environment) शब्द का निर्माण दो शब्दों से मिलकर बना है, परि”जो हमारे चारो ओर है,आवरण” जो हमे चारो तरफ से घेरे हुए है,पर्यावरण उन सभी भौतिक रसायनिक एवं जैविक कारकों की समलित एक इकाई जो की किसी जीवनधारी अधवा परितंत्रीय आबादी को प्रभावित करते तथा उनके जीवन और जीविका को तय करते हैं।

पर्यावरण वह है जो कि प्रत्येक जीव के साथ जुड़ा हुआ है। हमारे चारो तरफ वह हमेशा परियाप्त होता है,हमे मिलकर पर्यावरण को बचाना है। बैठक उपरांत संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए किया वृक्षारोपण।वृक्षारोपण करने में जिला अध्यक्ष कपिल रस्तोगी,पवन कुमार जिला मीडिया प्रभारी, जोगेंदर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, डॉक्टर खिजर जावेद खान नगर अध्यक्ष,मुसैब सिद्दीकी नगर कोषाध्यक्ष, मोहम्मद परवेज नगर महासचिव,अब्दुल करीम बेग नगर सचिव, डॉ हेमंत कुमार, योगेंद्र सिंह ब्लॉक सचिव,मनोज कुमार नगर उपाध्यक्ष स्वामी डेजी नर्सरी,रविकांत वर्मा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments