Heatwave Warning : बंगाल-बिहार के लिए लू का अलर्ट, दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान में बदलेगा मौसम

 Weather Updates: दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान में बदलेगा मौसम, बंगाल-बिहार के लिए लू का अलर्ट जारी मौसम विज्ञानी सोमा सेन राय का कहना है कि देश के पूर्व और पूर्व-प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ जिलों में भीषण लू चलने की संभावना है। हालांकि बुधवार से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम थोड़ा बदलेगा जबकि शेष क्षेत्रों में दो दिन और लू का प्रकोप बना रहेगा।

नई दिल्ली । देश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा, जबकि उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और प्रयागराज में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग स्‍टेशन में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह लगातार चौथा दिन है जब अधिकतम तापमान यहां 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ है। पूसा और पीतमपुरा क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री से 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बुधवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश से शहर में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार से उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस महीने की शुरुआत में, आईएमडी कार्यालय ने उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान की भविष्यवाणी की थी। इस अवधि के दौरान मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा के दिनों की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने बिहार के पटना, बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद, सुपौल और कई अन्य जिलों में मंगलवार से दो दिनों तक भीषण लू चलने की चेतावनी के साथ ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, राज्य के बेगूसराय, नालंदा, गया, अरवल, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, खगड़िया और मुंगेर क्षेत्रों में भी ‘येलो’ अलर्ट जारी क‍िया गया है। पश्चिम बंगाल में, बांकुरा में उच्चतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब में गर्म मौसम की स्थिति बनी हुई है और दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के हिसार में भीषण गर्मी पड़ रही है और पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 40 डिग्री से ऊपर रहा तापमान

दिल्ली में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। कई इलाकों में लू वाली स्थिति भी बनी रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 40.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 25 से 73 प्रतिशत रहा। स्पोर्टस काम्प्लेक्स दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री और न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को दिल्ली में दिन भर बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलेगी और इसी के साथ हल्की बरसात भी होगी। इसके चलते अधिकतम तापमान गिरकर 38 डिग्री रह सकता है। अगले तीन दिन तक कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 व 20 डिग्री तक आ जाने के आसार हैं।

Comments are closed.

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi