Saturday, April 20, 2024
Homeअन्यगूगल ने मनाया वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव का 89वां जन्मदिन

गूगल ने मनाया वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव का 89वां जन्मदिन

नेहा राठौर

बुधवार को गूगल भारतीय प्रोफेसर और वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव का 89वां जन्मदिन मना रहा है। यह वहीं राव हैं, जिन्हें लोग भारतीय सैटेलाइट मैन के नाम से भी जानते है। राव के जन्मदिन के अवसर पर डूडल में राव का एक स्केच बनाया गया है, इस स्केच में पीछे बैकग्राउंड में पृथ्वी और तारे नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रोफेसर राव का साल 2017 में देहांत हो गया था। वह एक भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे और उन्होंने अपने जीवन में चेयरमैन के रूप में इसरो के लिए काम भी किया था।

यह भी देखें –  टूलकिट मामले में निकिता और शांतनु की गिरफ्तारी पर 15 मार्च तक लगी रोक

भारतीय सैटेलाइट मैन

उडुपी रामचंद्र राव का जन्म साल 1932 में कर्नाटक के गांव में हुआ था। राव ने अपने करियर की शुरुआत कॉस्मिक-रे फिसिस्ट के रूप में की थी। उन्होंने अपने जीवन में भारत के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ विक्रम साराभाई के साथ भी काम किया था। डॉक्टर की पढ़ाई पूरी करने के बाद राव अमेरिका चले गए थे, वहां उन्होंने एक प्रोफेसर के रूप में काम किया। इसके बाद वे साल 1972 में भारत वापस लौट कर आये। लौटने के बाद राव इसरो उपग्रह के पहले निर्देशक बने। उसके बाद उन्होंने भारत में उपग्रह प्रौधोगिकी की स्थापना की जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठा ली। उन्हीं के दिशा—निर्देश के अनुसार साल 1975 में भारत के पहले सैटेलाइट आर्यभट्ट को लॉन्च किया गया और Polar Satellite Launch Vehicle (PSLV) जैसी रॉकेट टेक्नोलॉजी को विकसित किया गया, जिसकी मदद से 250 से ज्यादा सैटेलाइट्स को लॉन्च किया जा सका।

राव भारत के पहले व्यक्ति है जिन्हें साल 2013 में सैटेलाइट हाल ऑफ फेम से और 2016 में आईएएफ हाल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया। लेकिन 28 जुलाई साल 2017 में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें साल 2017 में ही भारत सरकार ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया। 

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमेंTwitter , Facebook , औरInstagram पर भी फॉलो कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments