गुजरात के पूर्व CM बोले- मोदी सरकार में बिना भ्रष्टाचार के गरीबों को मिला रहा योजनाओं का लाभ
9 years of Modi Govt प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने पहले दिन संसद में कहा था कि उनकी सरकार गरीबों व वंचितों के लिए काम करेगी। उसके अनुसार गरीबों व वंचितों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए यह सरकार काम कर रही है।
नई दिल्ली। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल में बिना किसी भ्रष्टाचार के गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों को उनका हक नहीं मिल रहा था।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र से भेजे गए एक रुपये में से सिर्फ 15 पैसे लाभार्थी तक पहुंचता है। शेष 85 पैसे भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाता है। अब स्थिति बदल गई है। जनधन बैंक खाता खुलने से पूरी राशि गरीब के पास पहुंचता है।
प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले मनमोहन सिंह सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल में देश में हताशा व निराशा का वातावरण था। देशहित में न कोई निर्णय लिया जा रहा था और न कोई काम हो रहा था।
देश को काफी नुकसान हुआ। उसके बाद देशवासियों ने नरेन्द्र मोदी को जिम्मेदारी दी। उनके नेतृत्व में देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है और देश में उत्साह का वातावरण है।
कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। संसाधनों का दुरुपयोग करती है। उसके शासनकाल में सच्चर कमेटी की रिपोर्ट पर कांग्रेस का अधिकारिक बयान था कि देश के पूरे संसाधन पर अधिकार सिर्फ अल्पसंख्यकों का है।
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने पहले दिन संसद में कहा था कि उनकी सरकार गरीबों व वंचितों के लिए काम करेगी। संसाधन पर इनका अधिकार होगा। उसके अनुसार गरीबों व वंचितों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए यह सरकार काम कर रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा दिल्ली के विकास के लिए केंद्र सरकार काम कर रही है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने अपने क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की बहुत बड़ी समस्या साफ पानी की है। दिल्ली सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से उनके क्षेत्र में भूमिगत जलाशय बनाया गया है।
Comments are closed.