Firozabad News : महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन के प्रति जताया भरोसा

परिवार नियोजन में बना लाभकारी अंतरा इंजेक्शन

फिरोजाबाद । जनपद में परिवार नियोजन का अस्थाई गर्भनिरोधक साधन अंतरा इंजेक्शन महिलाओं की पसंद बना हुआ है। काफी संख्या में महिलाओं ने भरोसा कर अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए अंतरा इंजेक्शन को अपनाया है।
सीएमओ डॉ नरेंद्र सिंह का कहना है कि जनपद में बढ़ती जागरूकता के चलते महिलाओं ने परिवार को खुशहाल बनाने तथा नियोजित करने के लिए काफी संख्या में अस्थाई गर्भनिरोधक साधन अंतरा इंजेक्शन को अपनाया है। स्वास्थ्यकर्मी आशा और एएनएम लोगों को क्षेत्र में गर्भनिरोधक के साधनों के प्रति जागरूक कर रही हैं।
परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ बृजमोहन ने बताया कि गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन परिवार नियोजन में एक बेहतर उपाय है और यह काफी कारगर साबित हो रहा है। इस इंजेक्शन का असर तीन माह तक रहता है। इसका प्रयोग तीन माह बाद करना चाहिए। जब भी महिला मां बनना चाहे तो अंतरा का प्रयोग बंद कर देना चाहिए।
परिवार नियोजन योजना के जिला लॉजिस्टिक मैनेजर अरविंद ने बताया कि जनपद में अंतरा इंजेक्शन का काफी संख्या में महिलाओं ने इसका प्रयोग किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में अंतरा 13211 महिलाओं नें अंतरा अपनाई वही और वर्ष 2022-23 में अब तक 22606 अंतरा इंजेक्शन को महिलाओं ने अपनाया है। उन्होंने बताया कि टूंडला ब्लॉक क्षेत्र के नारखी, इमलिया, नगला तल्लू, सिरोलिया तथा आसपास के गांव में ही अप्रैल 2022 से मार्च 23 तक जनपद में सबसे ज्यादा महिलाओं ने 4611 अंतरा इंजेक्शन का इस्तेमाल किया।
नगला तल्लू जनपद निवासी 29 सुनीता (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वह पिछले साल से अंतरा इंजेक्शन को लगवा रही है। उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि पहली डोज में पेट दर्द की शिकायत थी लेकिन अब कोई परेशानी नहीं है, अब चार अंतरा इंजेक्शन लगवा चुकी हैं। साथ ही अनचाहे गर्भ के बारे में भी नहीं सोचना पड़ता। सुनीता ने गांव की अन्य महिलाओं को भी अंतरा के लाभ के बारे में बताया जिससे तीन अन्य महिलाओं ने इसका प्रयोग भी शुरू कर दिया है।
नारखी क्षेत्र निवासी बबली 24 (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसके एक बच्चा है, दूसरे बच्चे में वह तीन वर्ष से अधिक का अंतराल चाहती है। आशा बहन के कहने पर उसने दो अंतरा इंजेक्शन का इस्तेमाल किया है। बबली का कहना है कि पहले अंतरा की डोज के प्रयोग से माहवारी चक्र में अंतर आया लेकिन अब सब ठीक है। जब हम बच्चा चाहेंगे तो अंतरा का इस्तेमाल बंद कर देंगे। पहले गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन भी किया उसमें रोजाना गोली खाने की समस्या बनी रहती थी।

Comments are closed.

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi