Monday, April 29, 2024
Homeअन्यEid Ul-Fitr : ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद पर नमाज...

Eid Ul-Fitr : ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद पर नमाज अदा करने पहुंचे लोग

 देशभर में शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर के मौके पर लोग द‍िल्ली की जामा मस्जिद पर नमाज अदा करने के लिए लोग एकत्रित हुए। पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को कल अलविदा नमाज अदा की गई।

दिल्ली । देशभर में शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर के मौके पर लोग द‍िल्ली की जामा मस्जिद पर नमाज अदा करने के लिए लोग एकत्रित हुए। लोगों ने एक-दूसरे से गले म‍िलकर बधाइयां दी। शुक्रवार की शाम चांद अलव‍िदा का चांद देखने के बाद भारत में आज ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है।

 

ईद-उल-फितर का पर्व रमजान महीने के आखिरी दिन मनाया जाता है। ईद उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन इसे मनाया जाता है। ईद पर लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं और बधाई देते हैं। ईद के त्योहार के साथ ही रोजे और इबादत का महीना समाप्त हो जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments