Sunday, April 28, 2024
Homeअन्य‘धर्मयात्रा महासंघ’ ने शुरू किया श्री राम जन्मभूमी निर्माण निधी अभियान

‘धर्मयात्रा महासंघ’ ने शुरू किया श्री राम जन्मभूमी निर्माण निधी अभियान

नेहा राठौर

पिछले कई सालों से विवाद में रहा अयोध्या राम मंदिर का भव्य निर्माण होने जा रहा है। इस निर्माण के लिए वीएचपी संघ की सभी ईकाईयां निर्मण निधी जुटाने में लगी हुई है। 15 फरवरी को दिल्ली में संघ की इकाई ‘धर्मयात्रा महासंघ’ ने भी श्री राम जन्मभुमि निर्माण निधी समर्पण अभियान चलाया गया। इस अभियान ने पहले ही दिन संघ से जुड़े लोगों के सहयोग से 1.50 करोड़ रुपए जुटाए लिए।

मंदिर निर्माण से होगा राष्ट्र निर्माण

इस अभियान में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, वीएचपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, समेत कई लोगों शामिल हुए। धर्मयात्रा महासंघ के अभियान में लोगों में श्री राम के प्रति आस्था देखकर अशोक अग्रवाल ने घर-घर जाकर निर्माण निधि जुटाने के लिए अपिल की। उन्होंने इस अभियान को दुनिया का सबसे बड़ा संपर्क अभियान बताते हुए कहा कि श्री राम निर्माण में समर्पित भाव से शामिल होना पूरी दुनिया के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मंदिर निर्माण को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण का रास्ता भी मंदिर निर्माण से ही निकलेगा। उन्होंने कहा कि हम छाती पिटने वाला कोई त्योहार नहीं मनाते, हम आनंद का उत्सव मनाते है और वह सारे उत्सव हमें संस्कारिक भी करते है। उन्होंने राम जी के आगमन को सत्य की विजय बताया।

यह भी पढे़ृ- ‘वन रूपी क्लिनिक’ एक रुपए में होगा सबका इलाज

देश व्यापी अभियान

वहीं, मंदिर निर्माण की समय सीमा पर चंपत राय ने कहा कि आने वाले तीन सालों में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि श्री राम का आदर्श व्यवहार दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि इस देश व्यापी अभियान के जरिए देश में हर कोई अपनी इच्छा से मंदिर निर्माण में सहयोग दे सकता है, ताकि सिद्ध हो जाए कि यह मंदिर किसी आदमी ने नहीं बल्कि यह मंदिर देश ने मिलकर बनाया है।

धर्मयात्रा महासंघ देशभर में धार्मिक तीर्थ स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सेवा सुविधा के लिए काम करती है। इस निधि समर्पण अभियान में चंपत राय ने महासंघ के राम भक्तों और समाजसेवियों को राम मंदिर की तस्वीर को स्मृति चिन्ह के रूप में देकर सम्मानित किया। इ अभियान में धर्मयात्रा महासंघ के प्रमुख कार्यकारी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद आग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र बिंदल, नॉर्थ एमसीडी मेयर जय प्रकाश, हितेंद्र सिंह, दिल्ली प्रांत अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयिंका, ओम प्रकाश शर्राफ और संजीव शर्मा ने घर घर जाकर समर्पण राशि जुटाने का संकल्प लिया।  

तीर्थों का विकास

महासंघ के महामंत्री संजीव शर्मा ने धर्मयात्रा महासंघ के श्लोगन का अर्थ समझाते हुए कहा कि भारत की आत्मा तीर्थों में वास करती है, इसलिए तीर्थों का विकास यानी भारत का विकास। इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा रामभक्तों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंदिर के निर्माण के लिए तय किए गए लक्ष्य तक पहुंचने की उम्मीद है। यह अभियान सिर्फ 27 फरवरी तक जारी रहेगा।

ह भी पढे़ृ-  अब इंटरनेट पर अश्लीलता देखने वालों पर 1090 रखेगा नज़र

बता दें कि निर्माण के लिए मंदिर ट्रस्ट ने 15 जनवरी से 55 से 60 करोड़ लोगों तक पहुंचने के उद्देशय से एक राष्ट्रव्यापी ‘जन संपर्क और योगदान अभियान’ भी शुरू किया है। इस अभियान में स्वैच्छिक दान को स्वीकार किया जाएगा। यह संग्रह अभियान 52,50,00 गांवों में चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति ने 501,000 रुपए देकर की थी। राष्ट्रपति के बाद देश की और भी कई बड़ी हस्तियों और नेताओं ने इस अभियान में आपना योगदान दिया है। यह अभियान भी 27 फरवरी तक ही सीमत है।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments