Monday, April 29, 2024
Homeअपनी पत्रिका संग्रहआज से खुल रहा है आश्रम फ्लाईओवर, लोगों को मिलेगी जाम से...

आज से खुल रहा है आश्रम फ्लाईओवर, लोगों को मिलेगी जाम से राहत

6 मार्च से आश्रम फ्लाईओवर फिर से खुल जाएगा। आश्रम फ्लाईओवर साउथ दिल्ली को उत्तर प्रदेश में नोएडा से जोड़ता है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जगह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका उद्घाटन करेंगे। आश्रम फ्लाईओवर के खुलने से दो महीने से ट्रैफिक जाम के समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी। जनवरी से ही ही आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईवे से जोड़ने का काम चल रहा है।

नई दिल्ली, 6 मार्च। यह आश्रम चौक दक्षिण और मध्य दिल्ली के साथ-साथ फरीदाबाद के बीच अहम कड़ी है। यह नोएडा और दिल्ली के अन्य हिस्सों से दक्षिणी दिल्ली जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत देगा। 6 लेन का आश्रम फ्लाईओवर में 3 लेन रैंप दक्षिणी दिल्ली से सराय काले खां जाने के लिए, 3 लेन रैंप आइटीओ और सराय काले खां से दक्षिणी दिल्ली जाने के लिए है। महारानी बाग रेड लाइट पर पैदल यात्रियों के लिए सब वे-फ्लाईओवर पर एलईडी लाइटें लगेंगी। पिलर पर आर्ट वर्क किया जाएगा। आश्रम चौक और डीएनडी के बीच की रेट लाइट खत्म हो जाएंगी।

Ashram flyover is opening from today, people will get relief from jam

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आश्रम फ्लाईओवर का 6 मार्च सुबह 11 बजे उद्घाटन करेंगे। इससे पहले 28 फरवरी को फ्लाईओवर का उद्घाटन होना था,  लेकिन एक्सटेंशन का काम पूरा नहीं होने की वजह से उद्घाटन का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। वहीं फ्लाईओवर का उद्घाटन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को करना था, लेकिन उनकी गिरफ्तारी और इस्तीफे के बाद इसका उद्घाटन सीएम केजरीवाल करेंगे।

पीडब्ल्यूडी ने आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन के काम के लिए साल 2020 के जून महीने में एक प्राइवेट कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया था। फ्लाईओवर के एक्सटेंशन का काम लगभग 12 महीनों में काम पूरा होना था, लेकिन साल 2021 के जून महीने तक काम पूरा नहीं हो सका। लगभग 33 महीनों के बाद अब आश्रम फ्लाईओवर का सिविल वर्क पूरा हुआ है।

Ashram flyover is opening from today, people will get relief from jam

अभी भी लाइटिंग और दूसरे काम बाकी हैं। आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन के काम पहले 45 दिनों में पूरा करना था। फिर इस समय अवधि को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया था, लेकिन आश्रम फ्लाईओवर का काम पूरा नहीं हो पाने की वजह से दिल्ली वालों को ट्रैफिक जाम की समस्या से अभी तक जूझना पड़ रहा है। आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन के काम के लिए शुरू में लगभग 128।79 करोड़ रुपये खर्च का एस्टिमेट तय किया गया था। जनवरी 2023 तक पीडब्ल्यूडी अधिकारी एजेंसी को 142।54 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं।  इस तरह फ्लाईओवर के काम में वास्तविक खर्च की तुलना में करीब 13।75 करोड़ रुपये अधिक खर्च हुए हैं। फ्लाईओवर की लंबाई 1,425 मीटर है।

फिलहाल फ्लाईओवर से सिर्फ छोटी गाड़ियों को ही गुजरने की इजाजत होगी। बड़ी गाड़ियों को यहां से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। किलोकरी गांव के पास रोड साइड में बिजली के खंभे हैं, जो फ्लाईओवर से सटे हैं। ऐसे में जब तक इन्हें शिफ्ट नहीं किया जाता, तब तक बड़ी गाड़ियां नहीं निकल सकेंगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की गाइडलाइन्स में लिखा है कि आश्रम फ्लाईओवर 6 मार्च को शाम 5 बजे से यात्रियों के लिए फिर से खुल रहा है। सिर्फ हल्के वाहनों को अनुमति है। दोनों कैरिजवे पर आश्रम फ्लाईओवर पर अभी भारी वाहनों, बसों, ट्रकों की अनुमति नहीं है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments