Monday, April 29, 2024
Homeअपराधपर्ल वी पुरी पर लगा नाबालिग लड़की से रेप का आरोप, पुलिस...

पर्ल वी पुरी पर लगा नाबालिग लड़की से रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेहा राठौर

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में मुंबई के वालवि पुलिस ने नागिन 3 फेम टीवी कलाकार पर्ल वी पुरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार यानी 4 जून को एक्टर को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

इस मामले में पुलिस को पीड़िता ने बयान दिया है कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके बाद इसे बार-बार दोहराया गया। पीड़िता की शिकायत पर पर्ल को POCSO एक्ट के तहत नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़े – जानिए इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस में क्या होगा खास

बता दें कि पर्ल वी पुरी अक्सर अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में वह करिश्मा तन्ना के साथ रिलेशन को काफी चर्चा में थे। दोनों कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन कुछ कहासुनी के बाद दोनों रिलेशन वहीं खत्म कर दिया। हालांकि दोनों के बीच अभी भी दोस्ती बरकरार है।

पर्ल वी पुरी एकता कपूर के शो नागिन 3, दिल की नजर से खूबसूरत, फिर भी ना माने बदतमीज दिल, मेरी सासू माँ, नागार्जुन एक योद्धा, बेपनाह प्यार और ब्रह्मराक्षस 2 जैसे शो में नजर आ चुके हैं। इनके अलावा भी उन्हें और भी कई प्रोजेक्ट में काम किया है।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।                      

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments