Sunday, April 28, 2024
Homeप्रदेशभाजपा पर मानहानि का मामला दर्ज करेंगे केजरीवाल

भाजपा पर मानहानि का मामला दर्ज करेंगे केजरीवाल

नयी दिल्ली आम आदमी पार्टी पर पार्टी नेताओं के गैर सरकारी संगठनों के धन का अन्य कार्यों के लिये इस्तेमाल करने का आरोप लगाये जाने के बाद आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर करेगी। केजरीवाल ने भाजपा पर अपने दानदाताओं की सूची का खुलासा करने की चुनौती देते हुए भगवा पार्टी पर आप के दानकर्ताओं को ‘‘भयभीत’’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा के आरोपों को ‘‘मनमाने तरीके से दिखाए जाने’’ को लेकर मीडिया पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा, ‘‘हमें मिली चंदे की रकम के संबंध में भाजपा के मनमाने और आधारहीन आरोपों को मीडिया ने जमकर दिखाया। हम भाजपा के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करने जा रहे हैं।’’आप नेता ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैं भाजपा और कांग्रेस को चुनौती दे रहा हूं कि वे अपने दानदाताओं (जैसा कि हम करते हैं) की सूची का खुलासा करें। क्या मीडिया इसे भी ऐसे ही दिखाएगा-? पहली बार कोई राजनीतिक दल अपने चंदे की रकम पर पारदर्शिता बरत रहा है और अपने दानदाताओं की सूची का खुलासा कर रहा है और भाजपा हमारे दानदाताओं को भयभीत करने का प्रयास कर रही है। क्या यह सही है-?’’ आप ने कारोबारियों के लिए भोज का आयोजन किया था जिसके लिए प्रवेश शुल्क 20,000 रुपए रखा गया था। भोज से पार्टी ने 50 लाख रुपए की बड़ी रकम जुटाई थी। गत गुरूवार को मुंबई में ऐसे ही एक और समारोह के आयोजन से पार्टी को 91 लाख रुपए प्राप्त हुये थे। इन दोनों आयोजनों से कुलमिलाकर पार्टी को 1.41 करोड़़ रुपए की रकम हासिल हुई। आप पर अपने नेताओं के गैर सरकारी संगठनों से रकम लेने का आरोप लगाते हुए दिल्ली भाजपा ने कल ऐसे आयोजनों की जांच की मांग की थी।


RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments