Monday, April 29, 2024
Homeअन्यमूक बधिर बलात्कार पीड़ित लड़की ने कराया बयान दर्ज

मूक बधिर बलात्कार पीड़ित लड़की ने कराया बयान दर्ज

पत्रिका संवाददाता, नई दिल्ली। एक महीने से अधिक समय पहले उत्तर पश्चिमी दिल्ली में कथित रूप से पड़ोसी के हाथों बलात्कार की शिकार बनी दस साल की एक मूक बधिर लड़की का यहां के एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष दुभाषिए की मदद से बयान दर्ज किया गया। पीड़िता की मां की मदद की गुहार के बाद दिल्ली महिला आयोग ने दुभाषिया उपलब्ध कराया था। आयोग के एक अधिकारी ने कहा, इस मामले में एक महीने पहले प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 58 साल के एक पड़ोसी ने बच्ची के साथ बलात्कार किया लेकिन, सही तरह से बोलने में सक्षम ना होने के कारण बच्ची का बयान दर्ज नहीं किया जा सका। घटना उत्तर पश्चिम दिल्ली के हैदरपुर इलाके में हुई थी और छह अगस्त को शालीमार बाग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments