Friday, April 26, 2024
Homeअन्यदिल्ली चुनाव मोदी पर रायशुमारी नहीं: अमित शाह

दिल्ली चुनाव मोदी पर रायशुमारी नहीं: अमित शाह

नयी दिल्ली दिल्ली में मतदान से दो दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि राजधानी के चुनाव परिणाम को नरेन्द्र मोदी सरकार के कामकाज पर जनमत संग्रह के तौर पर नहीं देखा जाए। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत दर्शाने के कई सर्वेक्षणों को खारिज करते हुए शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली में ‘काफी बड़े बहुमत’ से भाजपा सरकार बनायेगी और किरण बेदी मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली चुनाव पर अमित शाह की टिप्पणी केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू की टिप्पणी से मेल खाती है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सही है कि यह मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव है। एक राज्य में चुनाव जनमत संग्रह :केंद्र के कामकाज पर: नहीं हो सकता।’’ शाह ने कहा, ‘‘यह सही है कि भारत सरकार के अच्छे कामकाज का चुनावों पर असर पड़ता है, एक राज्य में चुनाव सिर्फ इस एक बात के कारण जनमत संग्रह :केंद्र के कामकाज पर: नहीं हो सकते।’’ भाजपा अध्यक्ष ने सीएनएन आईबीएन से कहा, ‘‘वेंकैयाजी ने ऐसा नहीं कहा। उन्होंने कहा था कि दिल्ली का चुनाव मुख्यमंत्री चुनने के लिए होता है। आप भी संविधान जानते हैं। दिल्ली में चुनाव कभी प्रधानमंत्री चुनने के लिए नहीं होता।


RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments