दिल्ली के किशनगंज इलाके में एक मोबाइल शॉप के दुकानदार द्वारा लड़कियों की मॉर्फ़ या फोटोशॉप की हुई अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर ब्लैक मेल करने का मामला उजागर हुआ है। मोबाइल शॉप चलाने वाले दुकानदार का नाम राजेश गंभीर है। अब तक राजेश ५० से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। अशोक विहार थाने में राजेश के झांसे में आयी एक पीड़ित लड़की ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस की तहकीकात में मोबाइल शॉप की आड़ में आरोपी की इस करतूत का पता चला। मामले की जांच कर रहे डीसीपी विजय सिंह के मुताबिक़ राजेश फेसबुक और व्हाटसअप के जरिये पहले लड़कियों से दोस्ती करता था । उसके बाद लड़कियों की फोटो निकालकर कर उसे फोटोशॉप कर अश्लील और न्यूड तस्वीरें लड़कियों को वापस भेज उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देता था। फिर ब्लैकमेलिंग के जरिये पैसा वसूलता या अंतरंग सम्बन्ध का दबाव डालता था। पुलिस को आरोपी राजेश की दुकान से सैकड़ों लोगों की फोटो और सिम कार्ड मिले हैं। मोबाइल की दुकान होने से हर बार लड़कियों को वो अलग न. से फ़ोन करता था। पुलिस राजेश को हिरासत में लेकर और जानकारी हासिल कर रही है। एक महीने के अंदर उत्तर पश्चिमी दिल्ली में इस तरह का यह तीसरा मामला है। पुलिस ने साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे से सोशल मीडिया के प्रयोग पर ऐहितियात बरतने की कोशिश की।
अश्लील तस्वीर के जरिये लड़कियों को ब्लैक मेल करने वाला गिरफ्तार
Recent Comments
Delhi Keshavpuram : जेई कृष्ण गहलोत पर लगाया गया रिश्वत लेकर नगर निगम की जमीन पर सीढ़ी बनवाने का आरोप
on