अब साक्षी महाराज ने पीएम मोदी को बताया दैवीय शक्ति

नई दिल्ली। निलंबन की तलवार लटकती देख बड़बोले भाजपा सांसद साक्षी महाराज के सुर बदल गए हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें दैवी शक्ति से युक्त दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इससे पहले साक्षी महाराज ने पांच बार मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि मोदी को एक ओर अर्थव्यवस्था पर और दूसरी ओर हिन्दू एजेंडा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसे साथ ही उन्होंने कथित तौर पर सरकार जोड़ने और तोड़ने की भी बात की थी।

साक्षी महाराज के इन विवादास्पद बयानों के कारण भाजपा को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। इसके बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया था। बताया जा रहा है कि साक्षी महाराज पर निलंबन का खतरा मंडराने लगा था। नोटिस मिलने के बाद महाराज के सुर बदल गए हैं। महाराज ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समावेशी विकास की राजनीति के लिए उनकी जमकर तारीफ की, यहां तक कि उन्हें दैवी शक्ति से युक्त भी बता दिया। वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब साक्षी महाराज ने कोई विवादित बयान दिया हो। शीतकालीन सत्र के दौरान साक्षी महाराज ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर भी विवादित बयान दिया। इसके बाद विपक्ष ने उन्हें घेरा और सदन में उन्हें माफी मांगनी पड़ी। साक्षी महाराज ने अपने सरकार जोड़ने तोड़ने वाले बयान पर बुधवार को सफाई देते हुए कहा, मैं किस तरह कह सकता हूं कि मैं सरकार को बना या तोड़ सकता हूं। इस तरह का अहंकार एक मूर्ख को भी नहीं शोभा देता। मोदी भारत की दैवी शक्ति हैं। मैं उनका सैनिक हूं।

Comments are closed.

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru