Wednesday, May 15, 2024
Homeअन्यSahara Protest : सहारा निवेशकों ने बिहार लखीसराय में मशाल जुलूस निकाल फूंका...

Sahara Protest : सहारा निवेशकों ने बिहार लखीसराय में मशाल जुलूस निकाल फूंका अमित शाह और सुब्रत रॉय का पुतला 

अपनी पत्रिका

पटना। विश्व भारती जनसेवा संस्थान बिहार प्रदेश कमेटी ने लखीसराय के कवैया थाना चौक से शहीद द्वार तक मशाल जुलूस निकाला और सहकारिता मंत्री  अमित शाह और सहारा प्रमुख  सुब्रत राय का पुतला फूंका।

इस कार्यक्रम में संस्थान के राष्ट्रीय सचिव  नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है वही इस देश के 13 करोड़ जमाकर्ता और उनके परिवार लगभग 60 करोड़ की आबादी  को सुब्रत राय के द्वारा आर्थिक गुलाम बना लिया गया है, जिसके करना लगभग 4000 लोग से जायदा आत्महत्या कर लिया है,कितने बच्चो का स्कूल छूट गया कितनी बहनों का सादी नही हो पा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश का पूरा तंत्र और केंद की सरकार सुब्रत राय को संरक्षण देने का काम कर रहा है। केंद्र सरकार ने पोर्टल ला कर 10000 देने की बात कह रहा है, ओर केवल जमाधन किस्तों में देने को कह रहा है जबकि सहारा से सहकारिता समितियों का संपूर्ण भुगतान करीब 3 लाख करोड़ है सरकार की नियत अगर साफ होती तो सहारा की संपत्ति बेचकर संपूर्ण भुगतान कर देती ,इस कार्यक्रम को बिहार  प्रदेश अध्यक्ष गंगा कुमार ने कहा कि बिहार के करीब 40 हजार करोड़ रुपए सहारा ने हड़प लिया है अभी तक करीब 30 लोगों ने लखीसराय  के महिला पुरुष ने आत्महत्या कर लिया है, बिहार  के महिला कार्यकर्ता को घर से निकलना मुश्किल हो गया है महिलाओं के साथ लगातार बदसलूकी ओर छेड़खानी हो रही है
लखीसराय  जिला अध्यक्ष शंभू कुमार यादव ने कहा कि लखीसराय जिले में करीब 10 हजार करोड़ रुपए ,करीब 4 लाख लोगों का फंसा हुआ है इस जिले में भी बहुत लोगो ने आत्महत्या कर लिया है ,सहरा का संपूर्ण भुगतान जल्द मिलना चाहिए कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में  जिलाध्यक्ष शंभू यादव , अजीत कुमार ,अनिल सिंह, राजेश रंजन राजा ,अजय चौधरी,संजय कुमार शर्मा,संजीत कुमार , अवध कुमार साहू ,सियाराम यादव,श्रीकांत सिंह  ,मनीष कुमार आदि ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments