Sahara Protest : लखनऊ में तिरंगा यात्रा निकालकर सहारा निवेशकों ने मांगा पैसा
ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले किया गया था कार्यक्रम
नई दिल्ली/ लखनऊ। ऑल इंडिया जान आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सहारा निवेशकों के भुगतान के लिए जहां प्रदर्शन किया वहीं तिरंगा यात्रा भी निकाली।

दरअसल सोमवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश झारखंड, बिहार, तेलंगाना और उड़ीसा से भारी संख्या में सहारा निवेशक लखनऊ पहुंचे और भुगतान की मांग की। इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने सहारा प्रबंधन पर जमकर भड़ास निकाली साथ ही उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार को टारगेट किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के पदाधिकारियों और सहारा निवेशकों ने जमकर प्रोटेस्ट किया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया जान आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा, बिहार के अध्यक्ष मोहित कुमार, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संसार सिंह, झारखंड के अध्यक्ष प्रभात कुमार, आईटी सेल के अध्यक्ष नौशाद अली और महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजिता मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Comments are closed.