Friday, May 3, 2024
Homeअन्यSahara India : निवेशकों का 17 को रांची में प्रोटेस्ट 

Sahara India : निवेशकों का 17 को रांची में प्रोटेस्ट 

अपनी पत्रिका ब्यूरो 
ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने सहारा निवेशकों के लिए पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। 31 जुलाई को दिल्ली जंतर-मंतर पर ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के आह्वान पर प्रोटेस्ट किया तो अब 17 अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची में सहारा निवेशकों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रोटेस्ट कार्यक्रम रखा है। यह कार्यक्रम राजभवन के सामने रखा गया है। झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार अभी से इस कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं। इस प्रोटेस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा के साथ ही सभी प्रदेशों के अध्यक्ष शामिल रहेंगे।
17 अगस्त को होने वाले रांची के कार्यक्रम में ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा की रणनीति है कि झारखंड के सभी निवेशकों को एकजुट कर प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाये। दरअसल बिहार के बाद झारखंड में ही सबसे अधिक ठगी सुब्रत रॉय ने की है।
इस प्रोटेस्ट के बारे में ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला ने कहा है कि रांची में जो आंदोलन होगा वह  केंद्र सरकार के खिलाफ होगा। राज्य सरकार से मांग की जाएगी कि सुब्रत रॉय को गिरफ्तार कर निवेशकों का पैसा दिलाया जाये। उन्होंने बताया कि रांची में निवेशकों ने अच्छा माहौल बना रखा है। किसी भी हालत में अब निवेशकों का भुगतान कराना है। उन्होंने कहा कि झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार ने आंदोलन की बड़ी तैयारी कर रखी है। 17 तारीख का प्रोटेस्ट बड़े स्तर पर होगा। प्रदेश सरकार यदि सहारा निदेशकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो फिर राज्य सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोला जाएगा।
दरअसल ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ ही दूसरे प्रदेशों में भी सहारा निवेशकों की लड़ाई लड़ रहा है। गत दिनों लगभग सभी प्रदेशों की राजधानी में ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने प्रोटेस्ट किया है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments