Saturday, May 18, 2024
Homeअन्यNoida News : स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय सोशलिस्ट मंच ने...

Noida News : स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय सोशलिस्ट मंच ने शहीदों को याद किया 

अपनी पत्रिका ब्यूरो 

नोएडा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय सोशलिस्ट मंच ने देश के शहीदों को नमन कार्यक्रम व तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर सेक्टर 11 में तिरंगा यात्रा निकालकर देश की आज़ादी में देश पर जान न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में कैंडिल जलाई गई।

 

इस अवसर पर भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिन्द के नारे लगाए। कार्यक्रम में युवाओं ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। यह जानकारी संगठन के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना ने दी।

इस अवसर पर देवेंद्र अवाना के साथ ही जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव सनी गुर्जर, गौरव मुखिया आदि मौजूद थे।

दरअसल भारतीय सोशलिस्ट मंच देश और समाज के लिए गांव गांव संवाद यात्रा निकाल रहा है।

संगठन लगातार देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। संगठन का मुख्य उद्देश्य देश में भाईचारा कायम करना और देश को देशभक्ति जगाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments