Tuesday, May 21, 2024
Homeअन्यNoida News : मणिपुर मामले पर भारतीय सोशलिस्ट मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट...

Noida News : मणिपुर मामले पर भारतीय सोशलिस्ट मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किया प्रदर्शन 

अपनी पत्रिका ब्यूरो

नोएडा। सोशलिस्ट मंच के कार्यकर्ताओं ने मणिपुर प्रकरण  पर राष्ट्रपति को संबोधित  ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र सिंह अवाना ने कहा की मणिपुर को जलते हुए ढाई महीने से अधिक हो गए हैं।  जो वीडियो दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराते हुए वीडियो वायरल हो गई यह वीडियो देश को शर्मसार करने वाली है। इस वीडियो में इन महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार भी किए गया है। भारतीय सोशलिस्ट मंच इस दरिंदगी का विरोध जताते हुए मांग करता है कि इन महिलाओं के साथ दरिंदगी करने  वाले समाज के दुश्मनों फांसी दी जाए। साथ ही दरिंदगी होने पर मणिपुर सरकार बर्खास्त की जाए। मणिपुर को जलने के लिए छोड़ दिया गया है। खुद पीएम मोदी और मणिपुर के सीएम एन वीरेन सिंह हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और फ़्रांस घूमने का समय है पर जलते मणिपुर के लिए समय नहीं हैं। उनको एनआरआई के लिए सेल्फी लेने का समय है पर उस राज्य के लिए समय नहीं है जिस राज्य में महिलाओं की अस्मत लूटी जा रही है। महिलाओं को नंगा घुमाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सोशलिस्ट मंच इस घिनौनी वारदात का कड़ा विरोध करता है जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर देवेन्द्र गुर्जर ने कहा की जब तक इन महिलाओं को न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे।
देश में जाति धर्म, समुदाय और क्षेत्र के नाम पर जो लोगों को लड़ाया जा रहा है। जिन गांवों में किसी औरत पर कुदृष्टि डालने की किसी की हिम्मत नहीं होती थी। उन गांवों में महिलाओं को नंगा  घुमाया जा रहा है। उन्होंने समाज जिम्मेदार तंत्रों से सवाल करते हुए कहा कि इस दूषित माहौल के लिए कौन जिम्मेदार है ? क्या सरकार में बैठे लोग इस तरह की दरिंदगी करने की छूट नहीं दे रहे हैं। नहीं तो शिकायत के ढाई महीने बीत जाने पर आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब निर्वस्त्र घुमाती महिलाओं की वीडियो वायरल हुई तब जाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का ड्रामा किया गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के राज में महिलाओं की अस्मत लूटी जा रही है। उनको सत्ता में बैठे रहने का कोई अधिकार नहीं है। तत्काल प्रभाव से मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। मणिपुर के हालात के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

भारतीय सोशलिस्ट मंच किसी भी हालत में महिलाओं की अस्मत से खेलने नहीं देगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्म्मान की बात करने वाली बीजेपी के राज में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है। उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। एक भाई के सामने उसकी बहन के साथ गैंगरेप हो रहा है। विरोध करने पर उसकी हत्या दर दी जाये रहे है और ढाई महीने तक तक कोई कार्रवाई नहीं होती है। जब वीडियो वायरल होती है तब जाकर कार्रवाई का दिखावा होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान में भारतीय सोशलिस्ट मंच एक बड़ा अभियान चलाएगा।
मौके पर नरेंद्र शर्मा, सन्नी गुर्जर, मनोज प्रजापति,डॉ नरेंद्र तंन्वर,अजय चौधरी एड, गौतम, रहिंद्र यादव,देवेंन्द्र खारी, भजन लाल प्रजापति, शालिनी खारी, अरविंद चौहान,सौरभ,हेमंत, जय,गौरव मुखिया,इमरान भड़ाना, विद्या, हैदर, कर्ण, ईश्वर जाटव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments