अन्य

मुफ्त पानी देने में दिल्ली सरकार असमर्थ: मनोज तिवारी

By अपनी पत्रिका

May 30, 2018

-ऋषभ दुआ

नई दिल्ली, 30 मई। दिल्ली में पेयजल समस्या को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर सीधा निशाना साधा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाले दिल्ली जलबोर्ड ने दिल्ली के लोगों को निराश किया है। तिवारी ने कहा कि सभी को मुफ्त पानी देने का दावा करने वाली सरकार की लापरवाही के चलते गरीब लोगों को भी बाजार से पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है।

हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से दिल्ली में कच्चे पानी की समुचित पूर्ति नहीं हो पा  रही है। इसके बावजूद अनियमित एवं अनधिकृत कॉलोनियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों और झुग्गी बस्तियों में पेयजल की समस्या है। कई क्षेत्रों में तो गंदे की वजह से समस्या और गंभीर हो गई है।

श्वेतपत्र जारी करे केजरीवाल:

भाजपा नेता ने कहा दिल्ली जलबोर्ड के पास जलापूर्ति की कोई समय सारणी नहीं है। इसके फलस्वरूप दिल्ली के लोगों को पानी के इंतजार में रात-रात भर जागना पड़ रहा है। केजरीवाल को दिल्ली में पेयजल की समस्या और जल बोर्ड की कार्य व्यवस्था पर श्वेतपत्र जारी करना चाहिए व सर्वदलीय बैठक भी बुलानी चाहिए।