Friday, May 17, 2024
Homeअन्य Haryana Politics : हरियाणा जनसेवक पार्टी बना कमाल करेंगे कुंडू 

 Haryana Politics : हरियाणा जनसेवक पार्टी बना कमाल करेंगे कुंडू 

चरण सिंह राजपूत 
हरियाणा राजनीति प्रयोग के लिए जाना जाता है। चाहे चौधरी देवीलाल हों, बंसी लाल हों या फिर भजन लाल, सभी नेताओं ने हरियाणा की राजनीति में जमकर प्रयोग करे। और भी कितने नेताओं ने अपनी अपनी पार्टी बनाकर राजनीतिक प्रयोग किये। अब निर्दलीय विधायक अपनी पार्टी बनाने जा रहे हैं। वह हरियाणा दिवस एक नवम्बर को जींद में एक रैली कर अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए अपनी नवगठित पार्टी की रणनीति का खुलासा करने वाले हैं।  यह जानकारी उन्होंने द प्रिंट को दी है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी से कोई गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकारों की गलत नीतियों के चलते हरियाणा का युवा नशे की गिरफ्त में आ रहा है। जिसके चलते वे अपराध की दल दल में धंस रहे हैं।  उनकी पार्टी हरियाणा के युवाओं के उज्जवल भविष्य को लेकर एक अभियान छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसानों की बड़ी समस्याएं हैं। उन पर काम करना बहुत जरुरी है। उनकी पार्टी किसानों की समस्याओं पर काम करेगी।

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग मौजूदा सरकार से तंग आ चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “पिछले नौ साल में कुछ भी उल्लेखनीय नहीं किया गया है” उन्होंने दावा किया कि इन सभी वर्षों में राज्य में अपराध कई गुना बढ़ गए हैं, उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में हरियाणा में राज्य सरकार का कर्ज़ “पांच गुना, मुद्रास्फीति चार गुना और बेरोज़गारी तीन गुना” बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments