Monday, May 20, 2024
Homeअन्यBijnor News : आदर्श विद्या निकेतन इंटर कालेज में हर्षोल्लास के साथ...

Bijnor News : आदर्श विद्या निकेतन इंटर कालेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बिजनौर। बिजनौर से चंदक मार्ग पर शहवाजपुर केलावाला स्थित आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव कुमार राजपूत ने की एवं संचालन मास्टर रिशिपाल सिंह ने किया। विद्यालय उप प्रबंधक संजीव राजपूत ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में लगी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ठाकुर हर गुलाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। 

विद्यालय प्रिंसिपल गिरिराज सिंह द्वारा बहुत ही अच्छे सुंदर ढंग से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं स्वतंत्रता दिवस के विषय में सभी को जानकारी अवगत कराते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। नन्हे सिंह राजपूत,मास्टर,महेंद्र पाल सिंह राजपूत, मास्टर भूदेव सिंह राजपूत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विद्यालय  के छात्र छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। छात्रा अंशिका राजपूत ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में क्षेत्र के गण मान्य व्यक्ति धर्मवीर सिंह राजपूत,मास्टर मुला सिंह राजपूत,जयप्रकाश राजपूत, सुमन राजपूत ,कृष्ण पाल राजपूत ,गामा पूर्व प्रधान ओमपाल सिंह ,पूर्व प्रधान लाखन सिंह ,एवं विद्यालय कार्यकारिणी सदस्य छात्र- छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे सभी को जलपान कराया गया और मिष्ठान वितरण किया गया ।
]
अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी विद्यालय प्रिंसिपल आदरणीय गिरिराज सिंह ,शिक्षक शिक्षिकाओं स्टाफ छात्र-छात्राओं को बहुत अच्छा कार्यक्रम संपन्न कराने पर सभी का व सभी अतिथि गणों का आभार धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments