Sunday, September 8, 2024
Homeअन्यDelhi Flood Alert : सैलाबी मंजर के बीच सुश्रुत ट्रामा सेंटर में...

Delhi Flood Alert : सैलाबी मंजर के बीच सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भरा पानी, 40 मरीजों को LNJP अस्पताल किया शिफ्ट

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। बाढ़ की हालात को देखते हुए सरकार, प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर हैं। इसी बीच नॉर्थ दिल्ली के बाढ़ के खतरे को देखते हुए नॉर्थ दिल्ली के ट्रामा सेंटर से 40 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है।

सीनीयर अधिकारी ने बताया कि सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर के मेन गेट में पानी भर गया है। डॉक्टरों ने कहा कि तीन मरीजों सहित लगभग 40 मरीजों को मध्य दिल्ली में सरकार द्वारा संचालित लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) में स्थानांतरित किया जा रहा है। एक आईसीयू पेशेंट को 2.30 बजे शिफ्ट किया गया था।

गुरुवार सुबह 208 मीटर से ऊपर पहुंचा था पानी

 

दिल्ली में यमुना गुरुवार सुबह 208.48 मीटर तक पहुंच गई, जिससे आस-पास की सड़कों पर पानी भर गया था। यमुना नदी के करीब रहने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर की स्थापना 1998 में एलएनजेपी अस्पताल के एक सहायक के रूप में की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments