Friday, May 17, 2024
Homeअन्यChandrayaan 3 : लैंडर मॉड्यूल की हुई डीबूस्टिंग, चंद्रमा की राह में...

Chandrayaan 3 : लैंडर मॉड्यूल की हुई डीबूस्टिंग, चंद्रमा की राह में मिली एक और कामयाबी

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल (Propulsion Module) से अलग होने के बाद लैंडर (Vikram Lander) खुद ही आगे की दूरी तय कर रहा है। शुक्रवार (18 अगस्त) को लैंडर मॉड्यूल डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) से गुजरते हुए चंद्रमा की थोड़ी निचली कक्षा में उतर गया ।

इसरो ने ट्वीट कर बताया कि लैंडर मॉड्यूल (एलएम) अच्छी स्थिति में है। इसने सफलतापूर्वक डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया जिससे इसकी कक्षा 113 किमी x 157 किमी तक कम हो गई, दूसरा डिबॉस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त 2023 के लिए निर्धारित है ।

 

गति धीमी करते हुए आगे बढ़ेगा लैंडर

 

लैंडर गुरुवार (17 अगस्त) को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया था। लैंडर मॉड्यूल में लैंडर और रोवर हैं. विक्रम लैंडर को इस मिशन में करीब 100 किमी की दूरी खुद तय करनी है। लैंडर अब अपनी ऊंचाई कम और गति धीमी करते हुए आगे बढ़ेगा।

चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। इसरो के अनुसार लैंडर को 23 अगस्त की शाम को छह बजे के आसपास लैंडर को चांद पर उतरना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments