CBSE Results : 10वीं में 6.22 तो 12वीं में 7.57 प्रतिशत छात्र देंगे कंपार्टमेंट, जुलाई में हो सकता है पेपर

 सीबीएसई ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा के परिणाम में 10वीं में 6.22 व 12वीं में 7.57 प्रतिशत छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। इस बार सीबीएसई ने का कंपार्टमेंट का नाम बदल कर पूरक परीक्षा कर दिया है।

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम में 10वीं में 6.22 व 12वीं में 7.57 प्रतिशत छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। पिछले साल की तुलना में इस बार कंपार्टमेंट आने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, कोरोना से पहले वर्ष 2019 की तुलना में कम है। इस बार सीबीएसई ने का कंपार्टमेंट का नाम बदल कर पूरक परीक्षा कर दिया है।

कोरोना संकट के दौरान वर्ष 2020-2021 और 2022 में सीबीएसई ने वैकल्पिक व्यवस्था के आधार पर परिणाम जारी किए थे। इस कारण से बच्चों की कंपार्टमेंट में कमी आई थी। कोरोना संकट से पहले के वर्षों में कंपार्टमेंट आने वाले छात्रों की संख्या काफी अधिक रहती थी। आंकड़ों के अनुसार 10वीं में इस वर्ष कंपार्टमेंट वाले छात्रों की संख्या 1,24,774 है तो वहीं, 12वीं में 1,25,705 है। अब इन छात्रों को फिर से कंपार्टमेंट वाले विषय की परीक्षा देनी होगी।

परीक्षा कब हो तारीख नहीं की गई है तय…

सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख की अभी जानकारी नहीं दी गई है। 10 वीं की परीक्षा का लेकर यह बताया गया है कि जुलाई 2023 में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कंपार्टमेंट परीक्षा से छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने का मौका दिया जाता है। कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिये एक विषय में छात्र दोबारा परीक्षा देकर अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं।

10वीं में भी नवोदय विद्यालयों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

संस्थागत प्रदर्शन के हिसाब से देखा जाए तो जवाहर नवोदय विद्यालयों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 99.14 प्रतिशत रिजल्ट दिया। वहीं केवी ने 98.00 प्रतिशत, स्वतंत्र विद्यालयों का परिणाम 95.27 प्रतिशत रहा तो सीटीएसए 93.86 प्रतिशत, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों का रिजल्ट 81.57 फीसदी तो सरकारी स्कूलों का 80.38 प्रतिशत रहा।

वर्षवार 12वीं कक्षा में कंपार्टमेंट के आंकड़े

साल- कुल छात्र- परिणाम (प्रतिशत में)
2019- 99207 – 8.23%
2020- 87651 – 7.35%
2021- 6149 – 0.47%
2022- 67743 – 4.72%
2023- 125705 – 7.57%
वर्षवार 10वीं कक्षा में कंपार्टमेंट के आंकड़े

वर्ष- कुल छात्र- परिणाम (प्रतिशत में)
2019- 138705- 7.88
2020- 150198- 8.02
2021- 17636 – 0.84
2022- 107689- 5.14
2023- 124774- 6.22

Comments are closed.

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi