Monday, April 29, 2024
Homeअन्यसंगठन को मजबूत करने के लिए उत्तरपश्चिम जिला भाजपा कर रही है...

संगठन को मजबूत करने के लिए उत्तरपश्चिम जिला भाजपा कर रही है प्रवास

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के उत्तरपश्चिम जिला ने संगठन को मजबूत करने का अभियान शुरू किया हैं। इस प्रवास अभियान में जिले के समस्त महिला और पुरूष पदाधिकारी शामिल हुए। प्रचार मंत्री सतीश ढुल ने बताया कि जिला संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तौर पर संपर्क शुरू किया गया हैं।

यह अभियान केंद्रीय निर्देश पर शुरू किया गया हैं। इससे पार्टी मजबूत होगी और ज्यादा से ज्यादा लोग संगठन और पार्टी से जुड़ेंगे।उत्तरपश्चिम जिले के रोहिणी और आसपास के क्षेत्र में पार्टी के पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रवास प्रवास अभियान कर रहे हैं। इस दौरान वे प्रवासी लोगों सहित सभी आम नागरिेकों से मिलकर पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं।इस अभियान में उत्तरपश्चिम जिला भाजपा के अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी, महामंत्री रविंद्र शर्मा,  आलोक शर्मा, चेयरमैन, रोहिणी जोन एमसीडी, प्रवक्ता सुरेंद्र जैन, योगेश कौशल मंडल, सीमा जावर, युवा जिला अध्यक्ष विकास राणा, महामंत्री सुनील मित्तल, परवीन बंसल, नरेश जिंदल, शेर बहादुर मिश्र आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments