Tuesday, April 30, 2024
Homeअन्यकूड़ा-कूड़ा हुई दिल्ली, एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल तीसरा दिन

कूड़ा-कूड़ा हुई दिल्ली, एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल तीसरा दिन

नई दिल्ली। नगर निगमों (एमसीडी) के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दिल्ली के कई जगहों पर कूड़े का अंबार लग गया है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का शुक्रवार को तीसरा दिन भी जारी रही। एमसीडी सफाई कर्मचारियों ने आज दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय के घर के बाहर कूड़ा फेंका और विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मयूर विहार में विरोध प्रदर्शन के दौरान अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका गया। इस हड़ताल के चलते दिल्ली में कई जगहों पर कूड़े का अंबार लग गया है। वहीं, पूर्वी दिल्ली का हाल बेहाल है और टनों कचरा फैला हुआ है, नालियां बंद हैं। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कार्यालय के बाहर भी कचरा डाल दिया है। नगर निगमों के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूर्वी दिल्ली का हाल बेहाल है और टनों कचरा फैला हुआ है, नालियां बंद हैं और यहां तक कि प्रदर्शनकारियों ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कार्यालय के बाहर भी कचरा डाल दिया। नियमित वेतन भुगतान, बकाया राशि (एरियर) भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारी कल से ही हड़ताल पर हैं। हड़ताली कर्मचारियों के नेताओं का कहना है कि कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं था, लेकिन पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि 60 प्रतिशत सफाई कर्मचारी काम पर हैं और कचरा साफ कर रहे हैं। यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एमसीडी इम्पलॉयज के महासचिव राजेन्द्र मेवाती ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हम कचरा नहीं उठा रहे हैं। साथ ही हम सड़क पर कचरा भी नहीं फैला रहे हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर हषर्दीप मल्होत्रा ने बताया कि 15,000 सफाई कर्मचारियों में से करीब 60 प्रतिशत काम पर आए थे, हालांकि काम के बाद वे भी प्रदर्शन में शामिल हुए। मल्होत्रा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में निकाय क्षेत्र के 175 ढलावों से 2200 टन कचरा हटाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments