Friday, April 26, 2024
Homeअन्यहैदर’ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से बढ़ा आत्मविश्वास -विशाल

हैदर’ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से बढ़ा आत्मविश्वास -विशाल

निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदरको62वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा में पांच वर्गों में पुरस्कार मिले हैं। विशाल का कहना है राष्ट्रीय पुरस्कार से मेरे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है।

विशाल ने कहा, ‘इस पुरस्कार से मेरी इस सोच को और बल मिला है कि मुझे लीक से हटकर फिल्में बनाते रहना चाहिए। उन्होने कहा, ‘ये फिल्म दोनों ही मायने में फायदेमंद रही हैं। यह फिल्म पर्दे पर भी सफल रही और समीक्षकों ने भी इसे सराहा। इससे मुझे पता चलता है कि मुझे सिर्फ अपने दिल की बात सुननी है और अपने काम के लिए दूसरों की रजामंदी का इंतजार नहीं करना है।

उल्लेखनीय है कि ये फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका शाहिद कपूर ने निभाई थी। विशाल भारद्वाज ने इस फिल्म के लिए बेस्ट म्यूजिक और बेस्ट डॉयलॉग का अवॉर्ड जीता। तीन अन्य पुरस्कारों में बेस्ट प्लेबैक के लिए सुखविंदर सिंह (बिस्मिल),बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइन और बेस्ट कोरियोग्राफी का पुरस्कार भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments