Tuesday, September 17, 2024
Homeअन्यSahara Protest : 31 को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र...

Sahara Protest : 31 को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार को ललकारने पहुंच रहे लाखों निवेशक 

अपनी पत्रिका ब्यूरो 

नई दिल्ली। सहारा के चेयरमैन सुब्रत रॉय का खेल अच्छे अच्छे नहीं समझ पाते हैं। केंद्र सरकार भी नहीं समझ पाई। गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में जो सहारा रिफंड पोर्टल लांच किया है। उस पर उंगली ही नहीं उठ रही है बल्कि इसे सहारा और सरकार की मिलीभगत के चलते निवेशकों के साथ धोखा करार दे दिया जा रहा है। 31 जुलाई को ठगी पीड़ित  जमाकर्ता परिवार सहारा इंडिया के साथ ही जो दूसरी ठगी करने वाली कंपनियों के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस रैली में वह सभी संगठन भी आ रहे हैं  जो विभिन्न मुद्दों को लेकर आपस में लड़ते रहते थे।

आरोप प्रत्यारोप में समय ख़राब करते रहते थे। विशेषकर ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ल अपनी टीम के साथ दिल्ली रामलीला मैदान में पहुंच रहे हैं।

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा से बगावत कर अखिल भारतीय जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लीगल हेड बने अनिल सिंह एडवोकेट भी अपनी टीम के साथ दिल्ली पहुँचने के दम भर रहे हैं। कुल मिलाकर सहारा के साथ ही दूसरी ठगी कंपनियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले सभी संगठन एक मंच पर आने जा रहे हैं। मतलब 31 जुलाई को आरपार की लड़ाई होगी।

बड्स एक्ट के तहत भुगतान की लड़ाई लड़ रहे मदन लाल आज़ाद ने 31 जुलाई के आंदोलन के बारे में कहा है कि वह आंदोलन से  केंद्र सरकार पर इतना दबाव बना देंगे कि एक अगस्त से निवेशकों का भुगतान शुरु हो जायेगा। यदि केंद्र सरकार ने 1 अगस्त से भुगतान शुरू नहीं किया तो फिर देश में ऐसा जनांदोलन छेड़ा जाएगा कि जनता की सरकार का गठन देश में होगा। मोदी सरकार को उखाड़ फेंक कर देश में जनता की सरकार का गठन किया जाएगा। उनका दावा है कि इस आंदोलन में लाखों निवेशक जुटेंगे।
इस मामले में अभय देव शुक्ल ने कहा है कि अब समय आ गया है कि सभी भेदभाव भुलाकर मिलकर आंदोलन करना पड़ेगा। उनका कहना है कि केंद्र सरकार सहारा के मुखिया से मिलकर निवेशकों का बेवकूफ बना रही है। उन्होंने कहा है कि ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा पूरी ताकत के साथ रामलीला मैदान में होने वाले आंदोलन में शामिल होगा।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments