अन्य

Noida News : दीदी की रसोई ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा निशुल्क भोजन व वस्त्र 

By अपनी पत्रिका

September 06, 2023

दिल्ली दर्पण ब्यूरो  नोएडा। जरूरतमंद लोगों की सेवा में जी जान से लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में आज मजदूर बस्ती शिवनगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन व कपड़ों का वितरण किया।

सेक्टर- 50, नोएडा मजदूर बस्ती में भी जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का वितरण किया। कपड़ा वितरण में ट्रस्ट की वरिष्ठ पदाधिकारी गुड़िया देवी व राखी प्रियंका, सविता ने सहयोग किया।

इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन व जरूरत का सामान  वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन व कपड़ा वितरण के कार्य को लोगों ने काफी सराहा और टीम का धन्यवाद व्यक्त किया। सोशल एक्टिविस्ट गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी को चरितार्थ करते हुए दीदी की रसोई ट्रस्ट की टीम लोगों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है।